Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»फिल्म की धमाकेदार सफलता के बाद पंकज त्रिपाठी का पहला बयान कहा: “सफलता से आपका दिमाग खराब”
    मनोरंजन

    फिल्म की धमाकेदार सफलता के बाद पंकज त्रिपाठी का पहला बयान कहा: “सफलता से आपका दिमाग खराब”

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद से ही पूरी स्टार कास्ट चर्चा में बनी हुई है। सक्सेस क्रेडिट वॉर पर श्रद्धा कपूर से लेकर राजकुमार राव तक, लगभग फिल्म के कई स्टार्स अपने-अपने रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं इस बीच अब, पंकज त्रिपाठी ने फिल्म की सफलता पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिन्हें आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ने रुद्र भैया की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा की गई थी। 2024 में रिलीज होने के तुरंत बाद ही अमर कौशिक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक बड़ी हिट बन गई।

    पंकज त्रिपाठी ने क्रेडिट वॉर पर किया रिएक्ट

    एक इंटरव्यू में, ‘स्त्री 2’ फेम पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इतने कम बजट की फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बन गई। वहीं क्रेडिट वॉर पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘सफलता से आपका दिमाग खराब नहीं होना चाहिए। एक ठहरव होना चाहिए।’ अभिनेता ने आगे कहा कि पहले भाग को देखने के बाद दर्शकों को जो खुशी मिली, उसने लोगों को पहले हफ्ते में ही सीक्वल देखने के लिए थिएटर तक लाने में मजबूर कर दिया। नहीं तो, दर्शक रिव्यू का इंतजार करते हैं और फिर फिल्म देखने जाते हैं। लेकिन, अच्छी फ्रैंचाइजी फिल्मों के लिए ऐसा नहीं होता है।

    स्त्री 2 की सफलता का राज

    पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘फ्रैंचाइज बनाने के लिए सिर्फ एक हिट फिल्म की जरूरत नहीं होती। फिल्म का अनोखा होना जरूरी है क्योंकि कई बार मूवी तो हिट हो जाती है, लेकिन अनोखी नहीं होती है। स्त्री ने दोनों जरूरतों को पूरा किया। यही कारण है जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है।’ जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि ‘स्त्री 2: सरकटे का आतंक’ निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी किस्त में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में हैं। इसमें तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो है।

     

    #Entertainment news Entertainment pankaj tripathi stree stree 2 superhit movie stree 2
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में घटना से पूर्व अपराधी करते है नशीली दवाइयों का सेवन, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा 30 लाख की दवा
    Next Article नए साल पर रांची पुलिस ने कसी कमर, पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related Posts

    खेल

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    August 1, 2025
    मनोरंजन

    बिग बॉस 19 का टीज़र जारी, इस दिन से शुरू होगा नया सीजन, ‘घरवालों की सरकार’ बनेगी खास थीम

    August 1, 2025
    मनोरंजन

    प्रकाश राज के बाद विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती पर पड़ी ED की रडार…

    July 30, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.