Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंचायत प्रतिनिधियों का धरना, सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी
    झारखंड

    पंचायत प्रतिनिधियों का धरना, सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    बुढ़मू : मंगलवार को नए मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन होना था भवन उद्घाटन के लिए बनाए गए शिलापट्ट में प्रखंड प्रमुख का नाम अंकित नही था । जिस कारण कार्यक्रम का विरोध करते हुए आजसू नेत्री सह जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख सुमन पाहन,जगजीवन महतो,सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर ही धरना पर बैठ गए और स्थानीय सांसद विधायक के विरुद्ध नारे बाजी करने लगे ।
    कुछ ही घंटों बाद उद्घाटन स्थल पर पहुँचे विधायक जितुचरण राम फर्स पर ही बैठ कर जीप उपाध्यक्ष सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से संबंधित मामले पर वार्ता किया । लगातार 10 मिनट तक चली तिखी नोक झोंक व हॉट टॉक के बावजूद भी कोई हल नही निकलने के बाद विधायक खुद अपने समर्थकों के साथ भवन का फीता काटकर अंदर प्रवेश कर गए ।
    यह सब होता देख उग्र आजसू गुट के लोगों ने थोड़ी देर के लिए भवन में ही बंद कर दिया। बाद में प्रशासनिक जोर पर विधायक को बाहर निकाला गया ।उस दौरान जीप उपाध्यक्ष प्रखंड प्रमुख व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाईयों की धक्का मुक्की व तीखी नोक झोंक हुई । उस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।
    एक तरफ विधायक संयमित होकर लोगों को संबोधित करने में लगे थे तो दूसरी तरफ जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी नारी का अपमान करने के लिए बार बार कोश रही थी । और महिलाओं का अपमान करना बंद करो जैसे नारे लगाए ।

    विधायक जे सी राम सहित पांच लोंगो पर बुढ़मू थाने में अलग अलग एफआईआर का आवेदन

    बुढ़मू के नए प्रखंड कार्यालय भवन उद्घाटन मामले में विधायक व उनके समर्थकों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी तथा प्रमुख सुमन पाहन ने दो अलग अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पार्वती देवी द्वारा दिए गए प्राथमिकी आवेदन में विधायक जितुचरण राम,विष्णु गिरी,पशुपतिनाथ शाहदेव, सहायक अभियंता नरेश दास, पर छेड़छाड़ करने व दुर्व्यवहार करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
    वहीं प्रमुख सुमन पाहन ने विधायक सहित उमेडण्डा के मनोज मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि विष्णु गिरी,ठाकुरगाव भाजपा मंडल अध्यक्ष पशुपतिनाथ नाथ शाहदेव,विशेष प्रमंडल सहायक अभियंता नरेश दास सहित अन्य लोगों पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर महिला के साथ धक्का मुक्की करते प्रताड़ित करने सहित कई संगीन आरोप लगाए हैं ।
    इसके अलावे विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता नरेश दास ने भी जीप उपाध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध कॉलर पकड़ कर धक्का मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने का आरोप लगाते हुए बुढ़मू थाना में आवेदन दिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की चाकू मारकर हत्या
    Next Article आज 18 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.