Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू रेंज के डीआईजी ने बदली रणनीति, नक्सल के बाद अब नार्कोटिक्स पर होगा फोकस
    झारखंड

    पलामू रेंज के डीआईजी ने बदली रणनीति, नक्सल के बाद अब नार्कोटिक्स पर होगा फोकस

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2026Updated:April 10, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीआईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : नक्सल मुक्त घोषित किए जा चुके पलामू में अब पुलिस अपनी रणनीति बदलने में जुट गई है। पहले जहां फोकस नक्सल गतिविधियों पर था, अब हालात बदलने के बाद पुलिस नए खतरे पर नजर रख रही है। अप्रैल 2024 में केंद्र सरकार ने पलामू को नक्सल मुक्त घोषित किया था, जिसके बाद यहां से सीआरपीएफ की 134 बटालियन भी हटा ली गई।

    पिकेट और कैंप की हो रही समीक्षा

    नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद अब पुलिस पिकेट और कैंप की उपयोगिता की समीक्षा की जा रही है। कई जगहों पर पिकेट बंद किए जा सकते हैं, जबकि कुछ को शैडो मोड में रखा जाएगा। पहले भी पलामू में चार पिकेट बंद किए जा चुके हैं और गढ़वा-लातेहार में कई पिकेट शैडो मोड में हैं।

    कभी नक्सल विरोधी अभियान की रीढ़ थे कैंप

    पलामू रेंज में 2007-08 से नक्सल विरोधी अभियान को मजबूत करने के लिए कैंप और पिकेट बनाए गए थे। बूढ़ापहाड़ से लेकर बिहार और छत्तीसगढ़ सीमा तक 70 से ज्यादा कैंप स्थापित किए गए थे। इनकी वजह से नक्सलियों के बड़े कॉरिडोर को तोड़ने में सफलता मिली और उनकी सप्लाई लाइन भी खत्म हो गई।

    ‘ऑक्टोपस अभियान’ से मिली बड़ी सफलता

    साल 2022 में बूढ़ापहाड़ इलाके में चलाए गए ‘ऑक्टोपस अभियान’ के दौरान कई नए कैंप बनाए गए थे। इससे नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई और इलाके में सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हुई।

    अब नार्कोटिक्स तस्करी पर नजर

    नक्सल गतिविधियां कम होने के बाद अब पलामू, गढ़वा और लातेहार में अफीम और शराब तस्करी का नेटवर्क तेजी से उभर रहा है। पुलिस अब इसी नए खतरे पर फोकस कर रही है। नार्कोटिक्स रूट को चिन्हित कर वहां निगरानी बढ़ाने की तैयारी है।

    तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

    पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में नशा तस्करी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जरूरत के हिसाब से नए पिकेट और कैंप भी बनाए जा सकते हैं, ताकि इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

    बदलते हालात में नई चुनौती

    पलामू में नक्सल समस्या भले ही कम हो गई हो, लेकिन अब नए अपराध सिर उठा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की चुनौती भी बदल गई है और उसी के अनुसार रणनीति भी तैयार की जा रही है।

    Also Read : नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, ली शपथ

    Breaking news Jharkhand Garhwa Latehar News Jharkhand crime update Jharkhand Police Strategy Latest news Narcotics Smuggling Jharkhand Naxal Operation Jharkhand Octopus Operation Palamu opium smuggling India Palamu Naxal Free Police Camp Review Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, ली शपथ
    Next Article रांची से लापता छात्र हिमांशु मुंडा रामगढ़ से सकुशल बरामद, माता-पिता को सौंपा गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    Latest Posts

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.