Ranchi : राजधानी रांची से लापता हुआ नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु मुंडा आखिरकार सकुशल मिल गया है। पुलिस ने उसे रामगढ़ से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा सदर थाना क्षेत्र के दीपा टोली का रहने वाला है और डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में पढ़ाई करता है। बीते दिनों वह अपने माता-पिता से विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया था।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। करीब दो दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और उसे रामगढ़ इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में छात्र ने कहा कि उसे डर था कि घर लौटने पर उसे डांट या मार पड़ सकती है, इसी वजह से वह वापस नहीं आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने छात्र को उसके माता-पिता को सौंप दिया है और परिजनों को बच्चों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी है।
Also Read : पलामू रेंज के डीआईजी ने बदली रणनीति, नक्सल के बाद अब नार्कोटिक्स पर होगा फोकस
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors