Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू पुलिस ने नवजात को किया मां के हवाले, महिला ने भूख की खातिर बेच दिया था एक माह के बेटे को
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू पुलिस ने नवजात को किया मां के हवाले, महिला ने भूख की खातिर बेच दिया था एक माह के बेटे को

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : बीमारी और भूख से जूझ रही एक मां ने अपने एक साल के मासूम बेटे को बेच दिया। इसके एवज में उसे पचास हजार रुपये मिले थे। इस बात पर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया और पलामू डीसी को मामले में तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसक बाद डीसी और एसपी ने नवजात बच्चे का रेस्क्यू करवाया और मासूम को उसकी मां के हवाले कर दिया। महिला ने दलाल के जरिये अपने नवजात को लातेहार के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया था। लेस्लीगंज पुलिस महिला को लेकर लातेहार पहुंची थी, जिसके बाद बच्चा उसके हवाले कर दिया गया।

    क्या था मामला

    पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव की रहने वाली पिंकी देवी ने मजबूरी में अपने एक माह के नवजात बेटे को 50 हजार रुपये में बेच दिया। पिंकी देवी ने बताया कि उनके स्तन में गांठ है, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं थे। परिवार के पास खाने तक का इंतजाम नहीं था। मजबूरी में उन्होंने दलाल के जरिए अपने नवजात को निःसंतान दंपती को सौंप दिया। उनके पति रामचंद्र राम मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी तब हुई, जब बच्चे ने बताया कि मां ने छोटे भाई को बेच दिया।

    पिंकी की शादी 20 साल पहले उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के गोरवा गांव के रामचंद्र राम से हुई थी। पारिवारिक कलह के कारण वह मायके में रहती हैं। परिवार पहले झोपड़ी में रहता था, जो बारिश में ढह गई। अब वे गांव के देवी मंडप के शेड में रह रहे हैं। दंपति के पांच बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 10 साल की है और सबसे छोटा एक माह का बेटा था, जिसे बेच दिया गया।

    परिवार के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या जॉब कार्ड जैसे कोई दस्तावेज नहीं हैं। इस वजह से वे किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे। पिंकी का कहना है कि इलाज और भोजन के लिए उनके पास कोई सहारा नहीं था।

    Palamu police handed over the newborn to the mother the woman had sold her one month old son due to hunger पलामू पुलिस ने नवजात को किया मां के हवाले महिला ने भूख की खातिर बेच दिया था एक माह के बेटे को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRMC चला रहा “सफ़ाई तो होकर रहेगी 4.0” अभियान, दुर्गा पूजा से पहले रांची होगा स्वच्छ और सुंदर
    Next Article 10-11 सितंबर को सीएम नीतीश करेंगे पूर्णिया का दौरा… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.