Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 9:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य रितिक गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य रितिक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू: जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त रुद्र गांव से भाकपा माओवादी संगठन का एक सक्रिय सदस्य रितिक कुमार सिंह उर्फ रितिक यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस सबंध में छत्तरपुर डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, रुद्र थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह सहित शस्त्र बल की एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
    डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के मध्य जोन के जोनल कमांडर नितेश जी उर्फ इरफान उर्फ सुरज जी उर्फ नंदू यादव के दस्ता में सक्रिय था। इस नक्सली ने वर्ष-2013 के बाद झारखंड राज्य के पलामू जिला और बिहार राज्य के गया और औरंगाबाद जिला में घटित कई नक्सली कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
    उन्होंने बताया कि रितिक को लावारिस हालत में ट्रेन से छत्तरपुर थाना क्षेत्र के रुद गांव के एक व्यक्ति ने करीब 5 वर्ष के उम्र में अपने घर लाया था। उन्ही के घर पर पालन-पोषण हो रहा था। गिरफ्तार नक्सली के माता-पिता और स्थाई पता की कोई जानकारी नहीं है। इसी बीच करीब 8 वर्ष की उम्र में ही भाकपा माओवादी संगठन के कुख्यात नक्सली संदीप जी के दबाव में उसे दस्ता में ले जाया गया। तब से लेकर अभी तक ये भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय दस्ता सदस्य के रूप में था। इसने कई महत्वपूर्ण नक्सली कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    इन कांडों में था शामिल

    • वर्ष 2013 में नितेश जी के दस्ता के साथ लकड़बंधा, जिला-चतरा के जंगल में टीपीसी के साथ मुठभेड़ की इस घटना में भाकपा माओवादी संगठन के 4 सदस्य की हत्या टीपीसी ने कर दी थी।
    • वर्ष 2015-16 में थाना छत्तरपुर, जिला-पलामू के खजूरी-नौडीहा में बाकी-छत्रधारी नदी पर निमार्णाधीन पूल पर लेवी नहीं मिलने पर दस्ता के सदस्यों ने पोकलेन मशीन को जलाया।
    • वर्ष 2016 में जिला के काला पहाड़-महुदंड के बीच जंगल में टीपीसी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में टीपीसी के 3-4 सदस्य मारे गए।
    • वर्ष 2017 में काला पहाड़ क्षेत्र में ही पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटना।
    • वर्ष 2017 में ही खोटवा-बथान जंगल मदनपुर थाना (औरंगाबाद) में नितेश जी के दस्ता के साथ पुलिस मुठभेड़ की घटना।
    • वर्ष 2018 में चाईबासा में भाकपा माओवादी संगठन के बड़े नेताओं के साथ मिटिंग बुलाई गई थी, जिसमें पुलिस बल के साथ लगातार तीन मुठभेड़ की घटना में कएऊ विस्फोट किया गया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हए थे।
    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीहः वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में छाया कोहराम
    Next Article महिला जनधन खाताधारकों को सरकार ने दिया दोहरा तोहफा, सोमवार से मिलेगी 500 रुपये की दूसरी किस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.