Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, बोले – निर्वाचन कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करें ईआरओ, एईआरओ
    झारखंड

    पलामू उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, बोले – निर्वाचन कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करें ईआरओ, एईआरओ

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR,2024) को लेकर सभी ईआरओ, एईआरओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्य जैसे- हाउस टू हाउस सत्यापन, पन्ना सत्यापन, फॉर्म जुटाने और निपटाने, बूथ सत्यापन, बूथ युक्तिकरण, एएमएफ, आदि कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

    उपायुक्त शशि रंजन ने बैठक में बारी-बारी से सभी ईआरओ और एईआरओ से ईवीएम मशीन, पोलिंग बूथ, पोलिंग लोकेशन,हाउस टू हाउस सत्यापन आदि कार्यो की जानकारी ली। साथ ही सभी पदाधिकारियों को बीएलओ रजिस्टर पढ़ने व समझने की सलाह दी। उपायुक्त ने उपस्थित सभी ईआरओ,एईआरओ व सबंधित कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधित कार्य के मामले में सबंधित पदाधिकारी जिम्मेवारी के साथ काम करें अन्यथा कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने हाउस टू हाउस सर्वे में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अगले सप्ताह तक फॉर्म प्राप्त करने में अधिक से अधिक प्रगति की उपलब्धि दिखनी चाहिए अन्यथा संबंधित एईआरओ के साथ-साथ बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होने कहा कि जिले के वरीय पदाधिकारी हाउस टू हाउस सर्वे कार्य का निरीक्षण प्रतिवेदन समय समय पर मुझे सौंपते रहेंगे। कोई बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर फील्ड में नहीं पाये जाते हैं तो निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारियों में लापरवाही को देखते हुए विधि समस्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

    हाउस टू हाउस सर्वे कार्य के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से नहीं छूटने पाये, इसके लिए प्रत्येक घरों तक अनिवार्य रूप से पहुंचने का निर्देश सभी ईआरओ एवं एईआरओ को उपायुक्त ने दिया। साथ ही मृत/ स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर विहित प्रपत्र में आवेदन जमा लेने का निदेश गया। उपायुक्त ने प्रत्येक बूथों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जैसे पेजयल, शौचालय, रैम्प, कमरों में वेंटिलेशन व रौशन आदि का निरीक्षण करने और मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत प्राप्त आंकड़ों का निराकरण 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पोर्टल के माध्यम से शुद्ध सूची बनाने का निर्देश सभी ईआरओ एवं एईआरओ को दिया।

    ज्ञातव्य है कि जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 कार्यक्रम 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, नाम/ पता आदि त्रुटियों को शुद्ध करने, मृत/ स्थानांतरित, फोटो अपडेट करने आदि से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं। नाम जोड़ने के लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 भरना होगा। नाम हटाने के लिए फॉर्म 7, एन.आर.आई मतदाता के लिए फॉर्म 6A से नाम जोड़ा जा सकता है। किसी तरह के संशोधन के लिए फॉर्म 8 से आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। यह ऐप आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या ऑनलाइन आवेदन चुनाव आयोग के वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी जमा कर सकते हैं साथ ही किसी भी तरह की निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

    बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकरियों प्रीति किस्को, सहायक समाहर्ता रवि कुमार,सभी ईआरओ एवं एईआरओ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    #Jharkhand News AERO Deputy Commissioner Mr. Shashi Ranjan District Election Officer Electoral Roll ERO Voter List
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट को बताया, सरकारी अस्पतालों से चिकित्सकों की जेलों में की गई है प्रतिनियुक्ति
    Next Article Land For Job Scam : लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.