Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 12:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : उपायुक्त डा.शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा, ईवीएम व वीवीपैट से मतदाता हो जागरूक
    झारखंड

    पलामू : उपायुक्त डा.शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा, ईवीएम व वीवीपैट से मतदाता हो जागरूक

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मेदिनीनगर : समाहरणालय में राजनीतिक दलों व मीडिया पर्सनल के लिये ईवीएम व वीवीपैट के प्रति जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा.शांतनु कुमार अग्रहरि ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुये कहा कि ई. वी.एम.-वीवीपैट के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिये विभिन्न संस्थानों, हाट-बाजार व गैदरिंग वाले स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा।निष्पक्ष चुनाव के लिये ईवीएम-वीवीपैट निर्दोष व सरल युक्ति है। इसे हैक करना कतई संभव नहीं है। स्वच्छ कार्य प्रणाली के लिये इसे टेक्निकल व प्रशासनिक सेफगार्ड के अंतर्गत रखा जाता है।राजनीतिक दल व मीडिया के प्रतिनिधियों का इसके प्रति जागरूक होना  लोकतंत्र के लिये लाभदायक है, क्योंकि वह सम्पर्क व समाचार के जरिये जन समूह को सकारात्मक रूप से जागरूक कर सकते हैं।ईवीएम-वीवीपैट की खूबियों प्रचार-प्रसार आपके माध्यम से सरलता से होना संभव है। डीपीआरओ देवेन्द्र नाथ भादुड़ी ने ईवी.एम.-वीवीपैट की विशेषता एवं कार्य करने के तरीके पर प्रकाश डाला। दक्ष प्रशिक्षक परशुराम तिवारी ने ईवीएम-वीवीपैट का कनेक्शन व संचालन किया तथा उपस्थित प्रतिभागियों से छद्म मतदान कराया। इस क्रम में उत्पन्न शंकाओं का समाधान भी किया। प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार सिंह ने समुचित सहयोग प्रदान किया। जागरूकता कार्यक्रम में मीडिया के बाईस एवं राजनीतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस,आजसू व सीपीआई(एम) के छह प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। उन्होंने कई जिज्ञासाएं सार्वजनिक की,जिनका समाधान किया गया। इसके अलावे विभिन्न स्थलों पर जिला के पदाधिकारियों, ज्यूडिशियल पदाधिकारी-कर्मियों व एक्सपेंडीचर सेल के पदाधिकारी-कर्मियों को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, डीआईओ रणवीर सिंह, हुसैनाबाद एसडीआ. श्री कुंदन कुमार,दक्ष प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी, रामानुज प्रसाद, अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, अमरेन्द्र पाठक व कामेश्वर मेहता द्वारा जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : लोको ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
    Next Article देश की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट अस्पताल चेन फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह समेत चार लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    कोडरमा

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण को लेकर BJP का हल्ला बोल, JMM-कांग्रेस पर हमला, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026
    Latest Posts

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026

    महिला आरक्षण को लेकर BJP का हल्ला बोल, JMM-कांग्रेस पर हमला, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026

    गिरिडीह में पकड़ा गया बालासोर डकैती कांड का आरोपी सुल्तान, ओड़िसा पुलिस को सौंपने की तैयारी

    April 20, 2026

    परशुराम जयंती पर ‘महा अवतार परशुराम’ का एलान, दिसंबर 2027 में होगी रिलीज

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.