Pakur : पाकुर जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच नगर थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि गिरफ्तार आरोपियों में एक किन्नर (ट्रांसजेंडर) समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।
झगड़े की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हु पार्क के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही भागने लगे दोनों
जैसे ही पुलिस टीम वीआईपी रोड स्थित पार्क के पास पहुंची, वहां मौजूद दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।
तलाशी में मिला देशी कट्टा
पकड़े जाने के बाद जब दोनों की तलाशी ली गई, तो एक आरोपी के कमर से काले रंग का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने साफ कहा कि पाकुड़ पुलिस अवैध हथियार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Also Read : असम चुनाव के लिए JMM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी


