Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पाकुड़ : डॉक्टरों की कमी से आयुष्मान योजना प्रभावित, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ : डॉक्टरों की कमी से आयुष्मान योजना प्रभावित, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पाकुड़। जिले में 3.36 लाख लाभुकों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, लेकिन उनमें से अब तक महज 20050 लोगों को ही इलाज की सुविधा उपलब्ध हो पायी है। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में योजना के तहत इलाज की सुविधा तय की गई है। इसके अलावा जिले के तीन नीजी अस्पतालों को भी इस योजना के तहत अधिकृत किया गया है, लेकिन सभी अस्पतालों, खासकर सरकारी अस्पतालों में इसके तहत मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पाता है। वजह डॉक्टरों की कमी। सदर अस्पताल सहित सभी चिकित्सा केंद्रों में गंभीर बिमारियों की कौन कहे साधारण बिमारियों का भी विधिवत इलाज नहीं हो पाता है। मरीज मंगल टुडू, खाबीर शेख आदि ने बताया कि सदर अस्पताल में सर्दी खांसी जैसी बीमारियों को छोड़ अन्य किसी बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है। अन्य रोगों अथवा दुर्घटना के शिकार लोगों को इलाज के लिए तुरंत रेफर कर दिया जाता है। अधिकांश मरीज अस्पतालों की दुरावस्था के मद्देनजर यहां आने से बेहतर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के अस्पतालों अथवा नीजी नर्सिंग होम का रूख करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस संबंध में पूछने पर सिविल सर्जन डॉक्टर आर डी पासवान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में योगदान किया है। पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। वहीं बकौल सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एस के झा यहां संस्थागत प्रसव सहित अन्य रोगों के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते हम चाह कर भी नहीं कर पाते हैं। बावजूद उपलब्ध संसाधनों, डॉक्टरों व कर्मियों के भरोसे बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का हर संभव प्रयास करते हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : सफाईकर्मी, चौकीदार और माली की भर्तियों के लिए इंजीनियर, एमबीए डिग्री वालों ने किया आवेदन
    Next Article हजारीबाग : चुनाव ड्यूटी से बचने का जुगाड़ लगा रहे हैं कर्मचारी, शादी और बीमारी का कर रहे बहाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Latest Posts

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.