Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पहलगाम आतंकी हमला: सऊदी दौरा बीच में छोड़ लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर ही बुलाई आपात बैठक
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम आतंकी हमला: सऊदी दौरा बीच में छोड़ लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर ही बुलाई आपात बैठक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पहलगाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़ दिया और बुधवार सुबह दिल्ली लौटते ही एयरपोर्ट पर आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव मौजूद थे।

    बैठक में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं और आगे की सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा की गई। पीएम मोदी सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन हमला होते ही उन्होंने अन्य कार्यक्रम रद्द कर भारत लौटने का फैसला किया।

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुलाई आपात बैठक

    हमले की सूचना मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से बातचीत की और तुरंत श्रीनगर के लिए रवाना होने की तैयारी की। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जिसमें आईबी चीफ, गृह सचिव, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े।

    अमित शाह का बयान

    गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस जघन्य हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

    सीएम उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले को “अमानवीय और घृणित” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना की निंदा के लिए शब्द भी कम हैं और वह तुरंत श्रीनगर लौट रहे हैं।

    हमले में 26 लोगों की मौत, 20 घायल

    मंगलवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। इस हमले की पूरे देश और दुनिया ने निंदा की है।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

    # Prime Minister Narendra Modi Ajit Doval Delhi airport emergency meeting Foreign Secretary india news jammu and kashmir Kashmir attack national security Pahalgam PM modi S Jaishankar Saudi Arabia visit terrorism Terrorist Attack अजीत डोभाल आतंकवाद आतंकी हमला आपात बैठक एस जयशंकर कश्मीर हमला जम्मू-कश्मीर दिल्ली एयरपोर्ट पहलगाम पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत समाचार राष्ट्रीय सुरक्षा विदेश सचिव सऊदी अरब दौरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी मिरानिया का शव आज लाया जाएगा रायपुर
    Next Article पहलगाम आतंकी हमला: पर्यटकों की हत्या पर देश में शोक, बीजेपी नेता अजय राय ने जताई कड़ी निंदा

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.