Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”
    देश

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NCERT
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और मुसलमानों को भारत के विभाजन का दोषी ठहराया है, जबकि असल में जिम्मेदार लोग कुछ और थे।

    पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने कहा, “इस भाजपा सरकार ने NCERT का पाठ्यक्रम बदल दिया है और हमें विभाजन के लिए दोषी ठहरा दिया गया है। जबकि मुसलमानों ने नहीं, सावरकर ने सबसे पहले विभाजन की मांग की थी। माउंटबेटन और उस समय की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार थी। हम कैसे दोषी हो सकते हैं?”

    ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि NCERT से महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े तथ्य भी हटा दिए गए हैं, खासतौर पर यह कि गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने क्यों की थी।

    यह बयान उस समय आया है जब NCERT ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत नया मॉड्यूल जारी किया है, जिसमें जिन्ना, कांग्रेस नेतृत्व और लॉर्ड माउंटबेटन को विभाजन के लिए दोषी ठहराया गया है।

    इस बीच, भाजपा नेता और असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना जिन्ना से कर दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी आज जिन्ना जैसी भूमिका निभा रहे हैं। वह भारत की अखंडता के लिए खतरा बन चुके हैं।”

    मोमिन ने कहा कि जिन्ना ने सबसे पहले विभाजन की मांग की, कांग्रेस ने उसे स्वीकार किया और माउंटबेटन ने उसे लागू किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा देश को बांटने की राजनीति करती रही है।

    इसके अलावा, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उनकी सोच और विचारधारा देश की एकता के खिलाफ है।

     

    AIMIM असदुद्दीन ओवैसी एनसीईआरटी विवाद कांग्रेस गोडसे जिन्ना नुमाल मोमिन भाजपा भारत विभाजन भारतीय इतिहास महात्मा गांधी राहुल गांधी शिक्षा नीति सावरकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद
    Next Article पहलगाम हमले के पीड़ितों का गुस्सा : भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध, बहिष्कार की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.