Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा में चार नाबालिगों की मौत पर आक्रोश,15 घंटे से सड़क जाम, वार्ता हुई विफल
    झारखंड

    चतरा में चार नाबालिगों की मौत पर आक्रोश,15 घंटे से सड़क जाम, वार्ता हुई विफल

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क हादसे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने चारों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    सड़क पर रात भर डटे रहे ग्रामीण

    घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सड़क जाम गुरुवार रात से शुरू हुआ और शुक्रवार दोपहर तक करीब 15 घंटे से जारी है। सड़क जाम होने के कारण इलाके में कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

    कई दौर की बातचीत, लेकिन नहीं निकला हल

    स्थिति को संभालने के लिए पिपरवार थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गुरुवार रात से ही मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है। अधिकारियों ने सरकारी नियमों के तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।

    मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण

    ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। वे पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और इलाके में भारी वाहनों की रफ्तार पर सख्त नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी ठोस कदम नहीं उठाया।

    मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

    स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है ताकि सड़क जाम हटाया जा सके और यातायात सामान्य हो सके।

    Also Read : देवघर में 20 हजार रिश्वत लेते जिला भू-अर्जन कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

    Chatra district Chatra latest news Chatra protest news Chatra road accident Chiraiyatand Piparwar coal transport affected Piparwar four minors death Chatra Jharkhand accident update Jharkhand road accident Piparwar accident news Piparwar police station road blockade Jharkhand road jam Jharkhand villagers protest Chatra
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में 20 हजार रिश्वत लेते जिला भू-अर्जन कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार
    Next Article रांची के DSPMU में 25 दिन की हड़ताल के बीच नए वीसी की एंट्री, मुख्य गेट पर बदला माहौल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.