Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महंगाई को लेकर विरोधी दलों ने लोक सभा में हंगामे और नारेबाजी के बाद किया वॉकआउट
    देश

    महंगाई को लेकर विरोधी दलों ने लोक सभा में हंगामे और नारेबाजी के बाद किया वॉकआउट

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस , टीएमसी , डीएमके और लेफ्ट पार्टियों सहित कई विरोधी दलों के सांसदों ने गुरुवार को लोक सभा में जमकर हंगामा किया। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस , तृणमूल कांग्रेस और डीएमके सहित कई दलों के सांसदों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के मुद्दा उठाने की कोशिश की। प्रश्नकाल के दौरान ही विरोधी दलों के सांसद पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमत और इससे आम लोगों को होने वाली परेशानियों के पोस्टर-बैनर को लहराते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

    इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई बार इनसे प्रश्नकाल को चलने देने की अपील की। लोक सभा अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि जिस मुद्दे पर आप लोग हंगामा कर रहे हैं उस पर आपके नेताओं को चार बार बोलने की अनुमति दी जा चुकी है।

    इस बीच दलितों के साथ न्याय करने की मांग को लेकर टीआरएस के सांसद भी वेल में हंगामा और नारेबाजी करते नजर आए। हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष प्रश्नकाल चलाते रहे।

    इसके बाद महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस, डीएमके, लेफ्ट , टीएमसी, एनसी, एनसीपी सहित अन्य कई विरोधी दलों के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले दलितों के मुद्दे पर टीआरएस सांसदों ने भी लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकश्मीर में 22 मकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा
    Next Article मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.