Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑपरेशन सतर्क: आरपीएफ रांची ने भारी मात्रा में शराब की बोतलें जब्त की
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन सतर्क: आरपीएफ रांची ने भारी मात्रा में शराब की बोतलें जब्त की

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 बोतल अवैध शराब जब्त की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया. रांची मण्डल में आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर यह छापेमारी की गई. सूत्रों के अनुसार, रांची पोस्ट के निरीक्षक डी शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने प्लेटफार्म नंबर दो पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. इनकी तलाशी लेने पर 4 बड़े ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग में छिपाकर रखी गई 121 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1,52,250 रुपये आंकी गई है.

    पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार के पटना निवासी रविशंकर कुमार और भोजपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में की. उन्होंने बताया कि ये शराब की बोतलें रांची से खरीदी गई थीं और इन्हें ट्रेन नंबर 18640 से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी. आरपीएफ की टीम ने मौके पर ही शराब की बोतलों को जब्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में निरीक्षक डी शर्मा के साथ आरपीएफ पोस्ट रांची के एसआई सूरज पांडे, एसआई सोहन लाल, स्टाफ बब्लू महतो, डीके सिंह, एम अंसारी, अफरोज आलम, संजय यादव, और एस.पी रॉय शामिल थे. गिरफ्तार आरोपियों और जब्त शराब को 03.09.2024 को आबकारी विभाग रांची के सुपुर्द किया गया.

    अफरोज आलम आबकारी विभाग आरपीएफ एम अंसारी एस.पी रॉय गुप्त सूचना ट्रेन नंबर 18640 डी शर्मा डीके सिंह पटना पवन कुमार प्लेटफार्म नंबर दो बब्लू महतो भोजपुर मनीष कुमार रविशंकर कुमार रांची रांची रेलवे स्टेशन शराब जब्त संजय यादव सुरज पांडे सोहन लाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोटका विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर चंपाई सोरेन, बोले-लोगों का मिल रहा प्यार
    Next Article छत्तीसगढ़:सेना के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.