Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलखारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलखारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Hazaribagh : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा नक्सलियों, स्प्लिंटर गुटों और अपराधियों की कमर तोड़ देने की खुली छूट दिए जाने के बाद से झारखंड पुलिस का मनोबल आसमान पर है। इसी कड़ी में ऑपरेशन चुनापथर के तहत नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर हजारीबाग जिले के गोरहर जंगलों में सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों ने आज जबर्दस्त कार्रवाई की। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य प्रवेश दा उर्फ सहदेव सोरेन, 25 लाख का इनामी सैक सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबु मांझी और 10 लाख का इनामी जोनल सदस्य बिरसेन गंझु उर्फ खेलावन गंझु शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान फोर्स को मौके से तीन एके-47 रायफल, 63 जिंदा कारतूस, छह भरे हुए मैगजीन, तीन मैगजीन पाउच, एक टैब, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नगद राशि, माओवादी पर्चे, छह सिरिंज/इंजेक्शन, ग्रेनेड के स्प्लिंटर, स्प्रिंग और लीवर समेत कई सामान बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

    सहदेव सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाई और बेटे सहित 20 लोगों की एक सात की थी हत्या

    पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सलियों में पहला नाम है भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य प्रवेश दा उर्फ सहदेव सोरेन। उस पर झारखंड सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले तीन दशकों से सक्रिय प्रवेश दा बिहार और झारखंड के कई जिलों में नक्सली गतिविधियों का संचालन करता था। उसके दस्ते ने 2007 में गिरिडीह जिले के चिलखारी गांव में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाई मुनुलाल मरांडी और बेटे सहित 20 लोगों की हत्या की थी। इसके अलावा बोकारो, हजारीबाग, जमुई, मुंगेर और लखीसराय जैसे इलाकों में उसने कई पुलिसकर्मियों और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। सहदेव सोरेन ने…

    1. 2006, बांका जिला – सेखर थाना पर हमला कर नक्सलियों ने हथियार लूटे।
    2. गिरिडीह, चिलखारी गाँव – पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाई मुनुलाल मरांडी और उनके बेटे सहित 20 लोगों की हत्या कर दी गई।
    3. 2008, मुंगेर (ऋषिकुंड पर्यटन स्थल) – नक्सलियों ने हमला कर 4 सैप जवानों को मार डाला और उनके हथियार भी छीन लिए।
    4. 2004-05, गिरिडीह (पचम्बा) – होमगार्ड कैम्प पर हमला कर 183 रायफल लूट ली गईं।
    5. 2011, लखीसराय जिला – पुलिस पार्टी पर हमला कर 10 पुलिसकर्मियों की हत्या की गई और करीब 35 हथियार लूट लिए गए।
    6. 30 नवंबर 2013, मुंगेर – जमालपुर और रतनपुर के बीच इंटरसिटी ट्रेन पर हमला कर 3 सरकारी रेल पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई।
    7. 10 अप्रैल 2014, मुंगेर (गंगटा) – नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर हमला किया, जिसमें 131 बटालियन के 2 जवान शहीद हुए और 9 घायल हो गए।
    8. 17 सितंबर 2018, जमुई (बरहट) – पुलिस मुखबिरी के शक में एसएसबी जवान सिकंदर यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
    9. 23 दिसंबर 2021, मुंगेर (अजीमगंज पंचायत) – नव निर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू की सड़क पर हत्या कर दी गई।

    रघुनाथ हेम्ब्रम ने बीएसएफ की गाड़ी में किया था ब्लास्ट, शहीद हो गये थे कई जवान

    दूसरा नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ शिबु मांझी, संगठन का सैक सदस्य था, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ 58 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह 1993 से संगठन में शामिल होकर लगातार विस्फोट, हमले और पुलिसकर्मियों की हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा। वर्ष 2006 में चाईबासा के किरूबुरू इलाके में उसके दस्ते ने पुलिस गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाया था, जिसमें 12 जवान शहीद हुए थे।

    1. वर्ष 1998 में आम चुनाव के समय झुमरा पहाड़ पर चुनाव कराने जा रहे बीएसएफ की गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाने की घटना जिसमें कई जवान शाहिद हुए ।
    2. वर्ष 1998 में बोकारो जिलान्तर्गत ग्राम चतरो चट्टी के पुलिस शिविर को उड़ाने की घटना में शामिल ।
    3. वर्ष 1998 में विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत गोदनीटांड गांव में मिथलेश सिंह के दस्ता साथ मिलकर 07 (सात) लोगों की हत्या की घटना में शामिल।
    4. वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव के समय बहने जंगल थाना विष्णुगढ़ में पुलिस बल की गाड़ी उड़ाने की घटना जिसमें एक पुलिस कर्मी शहीद हुए।
    5. दिनांक 01.06.2006 को चाईबासा जिलान्तर्गत किरूबुरू के कालैत गाँव के पास पुलिस गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाने की घटना। जिसमें 12 (बारह) पुलिसकर्मी शहीद हुए।

    बिरसेन गंझु सुरक्षाबलों के साथ कई दफा कर चुका था मुठभेड़

    तीसरा ढेर हुआ नक्सली है बिरसेन गंझु उर्फ खेलावन गंझु, जो संगठन का जोनल सदस्य था और उस पर 10 लाख का इनाम घोषित था। बिरसेन पर 36 से अधिक मामले दर्ज थे। वह कई बड़े मुठभेड़ों में शामिल रहा था और बोकारो, हजारीबाग व गिरिडीह क्षेत्र में सक्रिय था।

    1. वर्ष 2015 में सारंडा से वापस आते समय तैमारा घाटी में पुलिस के साथ मुठभेड की घटना में शामिल।
    2. 02 जनवरी 2019-20 में राजडेरवा में पुलिस के साथ मुठभेड में शामिल।
    3. मार्च-अप्रैल 2019-20 में राजडेरवा में पुलिस के साथ मुतभेड जिसमें एक सीआरपीएफ को गोली लगने से घायल हुआ था।
    4. जून-जुलाई 2022 में डाकासहढ़ीम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल।
    5. 24 जनवरी 2022 को धमधख्या में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल था।

    बीते आठ महीने में 29 नक्सलियों का खात्मा

    झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ, कोबरा तथा झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने बीते आठ महीनों से चल रहे अभियान में अब तक कुल 29 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें भाकपा (माओवादी) के 21, टीएसपीसी के 2, जेजेपीएम के 5 और पीएलएफआई का 1 नक्सली शामिल है। इसके अलावा 20 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 16 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इन शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने से संगठन को करारा झटका लगा है। लंबे समय से दहशत फैलाने वाले इन खूंखार उग्रवादियों के अंत से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस का दावा है कि ऑपरेशन चुनापथर आगे भी जारी रहेगा और नक्सलवाद की जड़ पूरी तरह खत्म की जाएगी।

    Also Read : हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    Operation Limestone: Elimination of three dreaded criminals including the mastermind of Chilkhari massacre Police showed their power in Hazaribagh three notorious Naxalites killed in encounter एनकाउंटर में तीन कुख्यात नक्सली खत्म ऑपरेशन चूना-पत्थर : चिलकारी नरसंहार के सूत्रधार सहित तीन खूंखार का खात्मा हजारीबाग में पुलिस ने दिखाया दम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घाटशिला के दूरदराज़ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.