Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, 1 करोड़ 31 लाख नगद बरामद
    देश

    इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, 1 करोड़ 31 लाख नगद बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार का खुलासा करते हुए एक करोड़ 31 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी बरामद की है। साथ ही बैंक खातों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये जमा होने का भी पता चला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महू थाना क्षेत्र के एक बड़े मकान से ऑन लाइन सटटा चलने की जानकारी मिली थी, पुलिस ने छापा मारा तो उसके हाथ करोड़ 31 लाख 66,623 रुपये की नगदी बरामद की गई। इसके साथ ही विभिन्न बैंक खातों में डेढ़ लाख रुपये जमा हेाने का पता चला। सभी बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

    पुलिस उप महानिरीक्षक हरि नारायण चारी मिश्रा के अनुसार, अब तक की यह सट्टा कारोबारियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस गिरोह के पास से कुल दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा की रकम बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

    पुलिस को मामले की जांच में पता चला है कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी राजा वर्मा है। जो महू व इंदौर के गरीब-मजदूर वर्ग के लोगों को दुकान खुलवाने का लोन दिलवाने के नाम से उनके आधार कार्ड, पैनकार्ड मंगवाकर गुमास्ता बनवाता था। उसके बाद अलग-अलग बैंकों में गरीब मजदूरों के नाम से व्यापारी फर्म बनाकर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाता था। इसमें ऑनलाइन सट्टे के पैसे इन खातों में बड़ी मात्रा में जमा होते थे। ऐसे 13 बैंक खाते प्रारंभिक विवेचना में सामने आए, जिनमें पिछले छह माह में लगभग 53 करो़ 23 लाख 70 हजार 417 रुपयों का ट्रांजेक्शन होना पाया गया।

    पुलिस को जांच में पता चला है कि राजा वर्मा ने इंदौर के एक सॉफ्टवेयर इन्जीनियर मनोज उर्फ मोंटी ने धन गेम का सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया और राजा वर्मा को ऑनलाइन सट्टा चलाने के लिए दिया था।
    राजा वर्मा ऑनलाइन सट्टा का कारोबार लगभग दो वर्षो से संचालित कर रहा था और इस सट्टे से प्राप्त रुपयों से महू तथा इंदौर में मंहगी मंहगी प्रॉपर्टी करोड़ों रुपये मूल्य की स्वयं व परिवार वालों के नाम से खरीद रहा था। राजा वर्मा द्वारा लगभग छह करोड़ रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी खरीदी है।

    crime Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : प्रथम चरण के लिए 1,066 प्रत्याशी मैदान में, 319 पर दर्ज हैं अपराध
    Next Article सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सड़क पर निकले आदिवासी संगठन, किया रोड जाम

    Related Posts

    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.