Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्याज के बढ़ते दाम, जनता परेशान, जानिए पूरी रिपोर्ट….
    जोहार ब्रेकिंग

    प्याज के बढ़ते दाम, जनता परेशान, जानिए पूरी रिपोर्ट….

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    दिल्‍ली-एनसीआर में प्याज की खुदरा कीमत दो दिनों के अंदर 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। दरअसल प्याज की कीमत में ये बढ़ोतरी आवक में कमी की वजह से अभी जारी रहेगा। दरअसल भारी बारिश की वजह से प्याज के प्रमुख उत्‍पादक राज्‍य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में फसल खराब हो जाने की वजह से कीमतों में ये बढ़ोतरी जारी है।

    हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फसल कितनी खराब हुई है। यह आकलन तो बारिश के थमने के बाद हो पाएगा। देश की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में प्याज के आढ़ती (होलसेलर) एच. एस. भल्‍ला ने गुरुवार को हिन्‍दुस्‍थान समाचार से बातचीत में बताया कि पिछले एक हफ्ते से कीमत में तेजी जारी है। हालांकि, बुधवार की अपेक्षा मंडी में प्याज के थोक भाव में 200 रुपये की गिरावट आई है। आजादपुर मंडी में ए-ग्रेड प्याज के थोक दाम 2000-3100 रुपए प्रति क्विंटल तक बताए गए। अभी प्याज की नई फसल की आवक शुरू होने में समय है लेकिन सप्लाई कम होने की वजह से कीमत बढ़ रही है। सप्लाई में तेजी नहीं आने पर प्याज के दाम और ऊंचे हो सकते हैं।

    प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को अहम बैठक की। उपभोक्ता मामलों (डीओसीए) के सचिव अविनाश के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में निर्णय लिया गया कि मदर डेयरी के सफल स्टोर से मात्र 23.90 रुपये प्रति किलो के दर पर ग्रेड-ए प्याज ग्राहकों को बेचा जाएगा। साथ ही सरकार प्याज के जमाखोरों और मुनाफाखोरी करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ऐसा नहीं करे वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में नफेड और एनसीसीएफ के अधिकारी भी शामिल रहे।

    बठक के बाद मंत्रालय की ओर से नफेड और एनसीसीएफ को उनके आउटलेट और मोबाइल वैन के जरिए 23.90 रुपये की दर से प्याज ग्राहकों को बेचने को कहा गया है। इतना ही नहीं सरकार ने बफर स्टॉक से भी उचित कीमत पर प्याज के बड़े खुदरा कारोबारियों को प्याज बेचने के लिए उपलब्‍ध कराने की बात कही गई है, ताकि प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और लोगों को सस्ता प्याज मिल सके।
    प्याज में तेजी का अंदाजा महाराष्ट्र की नासिक मंडी में प्याज के भाव से लगा सकते हैं। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के मुताबिक नासिक मंडी में प्याज के थोक भाव 2 अगस्त, 2019 को 1315 रुपए प्रति क्विंटल थे जो 20 अगस्त, 2019 को 2222 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इस माह के आरंभ में कर्नाटक में जो प्याज 850 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहे थे, उनके भाव 1950 रुपए हो चुके हैं। आजादपुर मंडी में प्याज के थोक व्यापारी राजेंद्र शर्मा ने मनी भास्कर को बताया कि दक्षिण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, एवं कर्नाटक में बारिश की वजह से प्याज की फसल प्रभावित हुई है। अभी प्याज की नई फसल की आवक शुरू होने का समय है, लेकिन यह पता नई चल पा रहा है कि फसल कितनी खराब हुई है या नहीं है। अभी सप्लाई कम होने से कीमत बढ़ रही है। सप्लाई में तेजी नहीं आने पर प्याज के दाम अभी बढ़ते रहेंगे। 5-10 दिनों के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि आने वाले महीनों में प्याज की क्या स्थिति रहेगी। प्याज के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि पानी के संपर्क में आते ही यह खराब होने लगता है और कई जगहों पर बारिश अभी हो रही है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआठ साल पहले जिस इमारत का किया उद्घाटन उसी में कैद हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
    Next Article आपसी सहमति से संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं माना जाएगा: सर्वोच्च न्यायालय, जानिए पूरी रिपोर्ट….

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026
    गढ़वा

    एनपीयू छात्रों की आवाज बने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, राज्यपाल से मिलकर की बड़ी मांग

    June 17, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    हजारीबाग में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हुई बीजेपी, सांसद मनीष जायसवाल से हुई अहम चर्चा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.