Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में हर 4:30 घंटे में एक बलात्कार, लेकिन नहीं बन रहा चुनावी मुद्दा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में हर 4:30 घंटे में एक बलात्कार, लेकिन नहीं बन रहा चुनावी मुद्दा

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • राजधानी रांची में हर दूसरे दिन हो रहा बलात्कार।
    • किसी भी पार्टी के मेनिफेस्टो में महिला सुरक्षा प्राथमिकता नहीं।

    विवेक आर्यन
    रांची : राजधानी के रिंग रोड स्थित संग्रामपुर में मंगलवार की शाम लॉ की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म पर रांची कि लोगों का गुस्सा उबाल पर है। कैंडल मार्च, विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लेकिन फिर भी महिला सुरक्षा झारखंड में चुनावी मुद्दा नहीं बन सका है। खासकर इस वक्त जब झारखंड में चुनाव चल रहे हैं और सभी पार्टियां अपने मेनिफेस्टो में राज्य के विकास के लिए वादे कर रहे हैं, तब भी राजनीतिक पार्टियों के मेनिफेस्टो से महिला सुरक्षा का मुद्दा गायब है।
    आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में पिछले 4 सालों में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। 2016 में 1176, 2017 में 1338, 2018 में 1478 और 2019 के सितंबर तक 1350 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। 2019 के आंकड़ों के हिसाब से झारखंड में हर 4:30 घंटे में एक बलात्कार होता है। अकेले रांची में 2019 के पहले 9 महीने में 148 बलात्कार का घटनाएं सामने आई हैं। इस हिसाब से रांची में हर दूसरे दिन एक बलात्कार हो रहा है।

    बलात्कार की घटना पर नेताओं के ट्विटर से भी कोई बयान नहीं –
    चुनाव के दौरान झारखंड के सभी नेता प्रचार प्रसार के लिए ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपनी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों को वे ट्विटर के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री के साथ तमाम विधायक व विपक्षी नेताओं में से किसी ने रांची में बलात्कार की वीभत्स घटना पर एक भी ट्वीट नहीं किया है। हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर और बाबूलाल मरांडी ने अपने फेसबुक पर बलात्कार से संबंधित सिर्फ एक पोस्ट किया है।

    अपराध की घटनाओं में भी आगे बढ़ रहा है झारखंड –
    बलात्कार के अलावा सामान्य अपराध भी झारखंड में अपने पैर पसार रहे हैं। झारखंड पुलिस की वेबसाइट से लिए गए आंकड़ों के अनुसार 2016 में 52625, 2017 में 54977, 2018 में 64493 और 2019 के पहले 8 महीने में 48072 अपराध की घटनाएं हो चुकी हैं। बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए भी किसी पार्टी की मेनिफेस्टो में कोई ठोस घोषणा नजर नहीं आई।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में बड़ा हादसा, स्‍कॉर्पियो-ट्रक की टक्‍कर में 4 की मौत
    Next Article पंडरा बाजार समिति में स्ट्रांग रूम का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.