Patna : पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर एक बड़ा हादसा हुआ। तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क किनारे पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 24 से अधिक यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को मोकामा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री मधुबनी निवासी थे। वे अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रहे थे। हादसा बरहपुर के पास हुआ है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे पलट गई। हादसे की जगह सड़क पर टर्निंग पॉइंट है, जहां वाहन असंतुलित हो जाते हैं। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
Also Read : शहीद दिवस पर पटना से श्री आनंदपुर साहिब तक चलेगी विशेष ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान

Also Read : कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के 16 ठिकानों पर ED की रेड
Also Read : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे: ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक… जानें
Also Read : पालतू कुत्ते को बांधने के बाद ED की टीम ने शुरू की रेड, एलबी सिंह का आवास पुलिस छावनी में तब्दील
Also Read : G20 समिट 2025: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

