Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार
    झारखंड

    JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read32
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : JSSC CGL परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य आरोपी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसे गुरुवार को गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की हनुमंत नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

    विनय साह पूर्वोत्तर रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात था और इसी सरकारी नौकरी का फायदा उठाकर लगातार अपनी लोकेशन बदलते हुए फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद रेलवे महकमे में भी खलबली मच गई है।

    जनवरी 2025 में झारखंड क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं और प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया था। फरारी के दौरान वह गोरखपुर में बार–बार ठिकाना बदलता रहा और अपनी पहचान छिपाने के लिए नेपाली सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था।

    सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस की विशेष टीम ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। एसटीएफ की टीम, सीओ धर्मेश शाही के नेतृत्व में, कई दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार को सूचना मिली कि वह यांत्रिक कारखाना क्षेत्र में है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

    शुरुआत में विनय ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन रांची क्राइम ब्रांच से पुष्टि के बाद वह कटघरे में खड़ा हो गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 22 सितंबर 2024 को आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पेपर उसी ने अपने साथियों मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित और संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर लीक कराया था।

    यह पूरा प्लान रांची के जे स्क्योर होटल में तैयार किया गया था। आरोप है कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नेपाल ले जाकर सवाल रटवाए गए और मनोज ने इसके बदले विनय के खाते में एक लाख रुपये भेजे थे।

    गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक नेपाली और एक भारतीय सिम कार्ड जब्त किया गया। एसटीएफ ने उसे शाहपुर थाने के हवाले कर दिया है। अब झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची लाएगी, जहां उससे आगे की पूछताछ होगी।

    गिरफ्तार विनय साह मूल रूप से रांची का रहने वाला है और गोरखपुर में हनुमंत नगर कॉलोनी के एक मकान में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

     

    JSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी विनय साह गोरखपुर से गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौ’त, 24 जख्मी
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 85,347.40 और निफ्टी 26,109.55 पर खुला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.