Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 9:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा : ललमटिया में कुएं की सफाई के दौरान एक बच्चे की मौत, 6 लोग बेहोश
    झारखंड

    गोड्डा : ललमटिया में कुएं की सफाई के दौरान एक बच्चे की मौत, 6 लोग बेहोश

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा। ललमटिया थाना अंतर्गत राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र के बड़ा भोंडाय में कुएं सफाई के दौरान 6 लोग बेहोश हो गए जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी है। बेहोश हुए लोगों को महगामा अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, बड़ा भोंडाय गांव में एक ढके हुए पुराने कुएं की साफ सफाई के लिए एक 8 साल का बच्चा कुएं में उतरा, लेकिन वह जैसे ही कुएं के अंदर गया बेहोश हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए और बच्चे के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। आनन फानन में बच्चे के परिजन और कई ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालने के लिए कुएं के अंदर घुसे, लेकिन जैसे-जैसे लोग कुएं के अंदर उतरते गए वैसे-वैसे वे जहरीली गैस की चपेट में आते गए और बेहोश होते गए।

    हालांकि, इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्क की और किसी तरह सभी को कुएं से बाहर निकाला, जिसके बाद पता चला कि सबसे पहले जो बच्चा कुएं में उतरा था उसकी जान जा चुकी है। वहीं कुएं से बाहर निकाल कर सभी बेहोश लोगों को मगहामा अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए गोड्डा रेफर कर दिया।

    ग्रामीणों का कहना है कि कुएं की गहराई करीब 20 फीट है जो काफी दिनों से बंद पड़ा था। लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण पानी की किल्लत होने लगी थी. यही वजह रही कि कुएं की सफाई की जानी थी, लेकिन इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की बढ़ी मुश्किलें, न्यायिक हिरासत की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ी
    Next Article तारा शाहदेव मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.