Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 3:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पूर्व विधायक विष्णु भैया की तीसरी पुण्यतिथि, लोगों ने कहा- उनके क़द का कोई दूसरा नेता नहीं
    जामताड़ा

    पूर्व विधायक विष्णु भैया की तीसरी पुण्यतिथि, लोगों ने कहा- उनके क़द का कोई दूसरा नेता नहीं

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जामताड़ा विधानसभा से विधायक रहे स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की तीसरी पुण्यतिथि ज़िले में सादगी के साथ मनायी गई. उनके पुण्यतिथि के मौक़े पर उनके चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौक़े पर जामताड़ा शहर के विष्णु भैया चौक स्थित उनके स्मृति स्थल पर शहर वासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दिवंगत पूर्व विधायक को याद किया. इस मौक़े पर झामुमो ज़िला प्रवक्ता सह बुद्धिजीवी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष देवाशीष मिश्र ने कहा कि जामताड़ा में विष्णु भैया के क़द का कोई दूसरा नेता ना था और न है.

    उन्होंने कहा कि सर्वसुलभ और सभी की परेशानियों में साथ खड़े रहने वाले विष्णु भैया को यहाँ की जनता ने अपना नेता माना और विधायक बनाया. उनके बाद जो शून्यता आयी है उसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई है. आगे उन्होंने कहा कि विष्णु भैया के बाद उनके चाहने वाले उनकी धर्मपत्नी चमेली देवी में अपना अभिभावक देखते है. वहीं विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने कहा कि मेरा पूरा जीवन अब विष्णु भैया के अधूरे सपनों को पूरा करने को ही समर्पित है. आज वो हमारे बीच नहीं है परंतु अपने कर्मों और विचारों से वो हमारे अंदर हमेशा मौजूद रहेंगे. इस मौक़े पर मनोज झा, जीतू सिंह, किशोर रवानी, साकेश सिंह, परमा महतो, रोहित, अभिषेक तिवारी, शुभेंदु मुखर्जी, अष्टम महतो, पूर्णेंदु मुखर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पाकुड़ में लॉन्च किया चुनाव मस्कट iBhai

    Jamtara jharkhand johar live news MLA Vishnu Bhaiya जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड विधायक विष्णु भैया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पाकुड़ में लॉन्च किया चुनाव मस्कट iBhai
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गिरिडीह में किया iBhai का लोकार्पण, मतदाताओं को करेगा जागरूक

    Related Posts

    जमशेदपुर

    अचान धधक उठी चलती हुई बाइक, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी

    September 16, 2025
    गुमला

    कस्तुरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विशेष कार्यक्रम, 2.22 लाख बच्चों को दी गई दवा

    September 16, 2025
    झारखंड

    CM ने 350 नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – शिक्षा है राज्य की रीढ़

    September 16, 2025
    Latest Posts

    अचान धधक उठी चलती हुई बाइक, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी

    September 16, 2025

    कस्तुरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विशेष कार्यक्रम, 2.22 लाख बच्चों को दी गई दवा

    September 16, 2025

    बिहार में तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट बाजार, निवेश के लिए बेहतर मौका : रिपोर्ट

    September 16, 2025

    CM ने 350 नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – शिक्षा है राज्य की रीढ़

    September 16, 2025

    जामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.