Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शिक्षक दिवस के दिन अपने हक और अधिकार को लेकर राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं ​शिक्षक
    झारखंड

    शिक्षक दिवस के दिन अपने हक और अधिकार को लेकर राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं ​शिक्षक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टेट पास सहायक अध्यापकों ने वेतनमान की घोषणा की मांग की, वरना बेमियादी आंदोलन की दे डाली चेतावनी

    रांचीः आज 5 ​सितंबर को शिक्षक दिवस है। राज्य के टेट पास सहायक अध्यापक अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष बैठे शिक्षकों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृषणन की जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया। और अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए। इस दौरान आंदोलनकारी टेट पास सहायक अध्यापकों ने सरकार के ​खिलाफ हुंकार भरी और वेतनमान की घोषणा नहीं करने पर बेमियादी आंदोलन चलाने की चेतावनी तक दे डाली।

    झारखंड के मूलवासी पारा ​शिक्षकाें को नौकरी से वंचित रखा जा रहा

    मौके पर शिक्षकों का कहना है कि राज्य के सहायक अध्यापक विगत 20 सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं। यही नहीं, राज्य के 14042 सहायक अध्यापक 2013 और 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास कर चुके हैं और NEP और NCTE की सारी अहर्ता को भी पूरा कर लिये हैं। लेकिन, आनन-फानन में 2012 नियमावली को मनमाने तरीके से दरकिनार कर झारखंड के मूलवासी पारा शिक्षकों को सरकारी नौकरी से वंचित रखने का काम किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी देने के उद्देश्य से सहायक आचार्य नियुक्ति नियामावली बनाई है, जिसमें लगातार 9 घंटे की परीक्षा का प्रावधान कर दिया गया है। जबकि देश में किसी राज्य में ऐसी कोई प्रतियोगिता परीक्षा नहीं होती है जहां 10 सालों के बाद सुपर टेट की परीक्षा ली जाती है।

    महा​धिवक्ता से लिया गया परामर्श भी नहीं मान रही सरकार

    शिक्षक नेता चंद्रेश्वर पाठक ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड महाधिवक्ता से लिया गया लिखित परामर्श में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण पारा शिक्षकों को वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी है। इसके अलावा 9 JUNE 2020 को उच्च स्तरीय कमेटी ने इनको वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी थी, परंतु आज इन्हें वेतनमान से वंचित रखा गया है। सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली का विरोध कर रहे पारा शिक्षकों का कहना है कि हमसे 9 घंटे की लंबी परीक्षा लेकर 2400-2800 ग्रेड पे दिया जाएगा, जो कहीं से न्यायोचित नहीं है। राज्य सरकार बाद सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित करते हुए टेट पास सहायक अध्यापका की वेतनमान की घोषणा नहीं करती है, तो राज्य के तमाम टेट पास सहायक अध्यापकों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। ज्ञात हो कि टेट पास सहायक अध्यापकों का अनिश्चितकालीन अनशन पिछले 22 अगस्त से जारी है।

    आंदोलन की वजह

    टेट सफल सहायक अध्यापकों का मानना है कि एक तरफ अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के सिर्फ प्रशिक्षण के आधार पर ही सीधे 4200-4600 ग्रेड पे पर बिना किसी परीक्षा के शिक्षक बहाली की गई और विभागीय आदेश को भी प्रतिनिधि मंडल के मिलते ही आनन फानन में बदल दिया गया. वहीं, दूसरी तरफ 19-20 वर्षो से कार्य कर रहे है वैसे टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान का आश्वासन देकर भी सरकार सिर्फ ठगने का कार्य कर रही है.

    Jharkhand Para Teacher JTET Pass Assistant Teacher Para Teacher Para Teacher News Para Teachers Strike Para Teachers Update News Raj Bhavan Ranchi ranchi news Ranchi News Today Ranchi Update News जेटीईटी पास सहायक अध्यापक झारखंड पारा ​शिक्षक पारा ​शिक्षक पारा ​शिक्षक न्यूज पारा ​शिक्षकाें की अपडेट न्यूज पारा ​शिक्षकों का धरना रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची न्यूज टुडे राजभवन रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी मोहरनाथ महतो को सम्मानित किया
    Next Article माल पहाड़िया जनजाति की औसत आयु बढ़ाने को लेकर रिम्स करेगा रिसर्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.