Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड हर चुनौती से निपटने को तैयार
    झारखंड

    सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड हर चुनौती से निपटने को तैयार

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने आवास में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही कहा कि राज्य किसी भी तरह की चुनौती से निपटने को तैयार है. उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का ठीक तरह से गठन भी नहीं हुआ था और देश-दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दी. वैश्विक महामारी के चलते देश में लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा. झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है वैसी स्थिति में कोरोना जैसी आपदा राज्य के लिए अभिशाप जैसी थी. हमारी सरकार ने कोरोना संक्रमण के समय भी अन्य राज्यों के अपेक्षा झारखंड में बेहतर कार्य किया. गरीब, मजदूर, किसान सहित सभी को सुरक्षा प्रदान करते हुए महामारी का डटकर सामना किया. वैश्विक महामारी के चपेट में आकर हमारे मंत्रिमंडल के दो मंत्री भी नहीं रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही वैश्विक महामारी का बादल छंटे, हमारी सरकार ने वादों के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देने का प्रयास किया.

    हर वर्ग को लेकर बढ़ रहे आगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे झारखंडियों की सरकार है. शुरुआती दिनों से ही हमारी सरकार ने राज्य के हर वर्ग को लेकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है. आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार राज्य सरकार का एक प्रभावी अभियान रहा है. जिसके तहत हम विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हैं. 29 दिसंबर 2023 को इस अभियान के तीसरे चरण का अंतिम पड़ाव है. झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य होने के वजह से यहां आर्थिक, शैक्षणिक स्तर पर सहित कई विषमताएं रही हैं. अभियान के माध्यम से इन विषमताओं पर काम करने का पुरजोर कोशिश हुई है.

    80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है

    सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य कर्मियों को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया है. सरकार बनाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह सरकार अबतक गांव के लोगों के साथ, राज्य की जनता के भावनाओं के साथ कम से कदम मिलाकर चल रही है. अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं. किसी भी राज्य का सर्वांगीण विकास केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के आपसी समन्वय से होता है. परंतु केंद्र सरकार से जो सहयोग हमें मिलना चाहिए था वह अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं बेरोजगारों सहित सभी वर्ग को सरकार की विभिन्न भावी योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है. झारखंड में 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है. राज्य का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम गांव को मजबूत करेंगे. हम गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर राज्य के माथे पर लगे पिछड़ेपन का टैग को हटाने में जरूर कामयाब होंगे.

    पूर्ववर्ती सरकारें खरी नहीं उतरी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में झारखंड युवा राज्य की गिनती में शुमार हो जाएगा. पिछले 20 वर्षों में इस राज्य को पूर्व सरकारों से जितनी अपेक्षाएं थीं उसके मुताबिक पूर्ववर्ती सरकारें बिल्कुल खरी नहीं उतरी. यहीं वजह है कि आज झारखंड पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है. झारखंड में ऐसा कोई काम नहीं हुआ जिसके भरोसे आज हम हर चुनौती से लड़ सकते है. लेकिन धीरे-धीरे ही सही हमारी सरकार झारखंड की जड़ को मजबूत करने पर लगी है. आने वाले कुछ वर्षों में हम इस राज्य को अपने बल पर खड़ा करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

    ये भी कहा सीएम ने

    • राज्य में महत्वपूर्ण राज्य सरकार के अंश के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों आंगनबाड़ी कर्मियों सहित कई वर्ग के अनुबंधकर्मियों की पुरानी मांगों को पूरा करने का काम किया
    • पूरे देश में सरकार के कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन किया
    • झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पुरानी पेंशन योजना लागू हुई
      झारखंड में सर्वजन पेंशन योजना लागू करने का काम किया और यह योजना लागू करने वाला झारखंड पहला राज्य बना
    • 60 वर्ष से ऊपर सभी बुजुर्ग महिला-पुरुष, विधवा, दिव्यांगो को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य किया
    • आने वाली पीढ़ी को सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे
    • सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि
    • सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से बच्चियों को जोड़ा गया ताकि उनकी पढ़ाई बीच में रुके नहीं
      छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हेतु विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें भी मरंग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शत प्रतिशत स्कॉलरशिप
    • किसानों की ऋण माफी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरकारी उपक्रमों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति, प्रत्येक विभागों की नियुक्ति नियमावली बनाने, उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन, बेहतर उद्योग नीति के साथ-साथ कई विभिन्न क्षेत्रों में किए कार्य
    • झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां हाइड्रोजन इंजन का निर्माण किया जाएगा. टाटा कमिन्स के साथ एमओयू हो चुका.
    • रांची शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में फ्लाईओवर का जाल बिछाया जा रहा है. फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा.

    ये भी पढ़ें: 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे धनबाद के डॉक्टर, IMA की बैठक में हुआ फैसला

    आज की खबर करंट न्यूज किसान किसानों कोरोना गरीब जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड सरकार झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मजदूर मजदूरों महिलाओं बेरोजगारों मीडिया मुख्य समाचार मुख्यमंत्री युवाओं रांची लेटेस्ट न्यूज सरकार सिटी न्यूज सीएम हेमंत सोरेन स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकतर कोर्ट ने लगाई 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की फांसी की सजा पर रोक, भारत की कूटनीति सफल  
    Next Article टाटा डीएवी स्कूल के छात्रों ने किया वृद्धाश्रम का भ्रमण, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.