Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली में PM Modi के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ पोस्टर, 100 FIR और 6 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में PM Modi के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ पोस्टर, 100 FIR और 6 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तजिनक पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 100 प्राथमिकी दर्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पोस्टरों पर लिखा था, “मोदी हटाओ-देश बचाओ।” दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, जिसको लेकर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन (आपत्तिजनक) पोस्टरों में प्रिंटिंस प्रेस की जानकारी नहीं है।

    स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अब तक 6 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि इन पोस्टरों का लिंक आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है. दीपेंद्र पाठक ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय से निकलते ही वैन को पुलिस ने रोका था, जिसमें से कई पोस्टर जब्त किए गए और मौके पर कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं. उन्होंने कहा कि प्रिटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    पूरे शहर से हटाए गए हजारों पोस्टर

    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे दिल्ली शहर से करीब 2000 पोस्टरों को हटाया गया है. स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि ‘आप’ कार्यालय से निकलते हुए जिस वैन को रोका गया उससे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया, जिसने बताया कि उसके मालिक ने उसे यहां पर पोस्टरों की डिलीवरी के लिए कहा था. दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उसने एक दिन पहले भी पोस्टरों की डिलीवरी की थी.

    इतने पोस्टरों का दिया था ऑर्डर

    पुलिस के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस फर्मों को 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर दिया गया था और कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक पोस्टरों को अलग-अलग इलाकों में लगाया. अपने प्रिंटिंग प्रेस का नाम पोस्टरों पर प्रकाशित नहीं करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया गया है.

    डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) जितेंद्र मीणा ने जिले में 20 प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है. एक अधिकारी ने कहा, “ज्यादातर प्राथमिकी सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम और प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम के तहत दर्ज की गईं.”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : नामकुम में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
    Next Article अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भूकंप ने बांटी मौत- कम से कम 21 लोगों की गई जान, भारत में दहशत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.