Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 10:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»न्याय यात्रा : 3 फरवरी को राहुल गांधी पहुंचेंगे जामताड़ा, कार्यकर्ताओं में जोश  
    जामताड़ा

    न्याय यात्रा : 3 फरवरी को राहुल गांधी पहुंचेंगे जामताड़ा, कार्यकर्ताओं में जोश  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो नयाय यात्रा’ के तहत आगामी 3 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड से गुजरने के क्रम में थोड़ी देर के लिए जामताड़ा में रूकेंगे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के स्वागत को लेकर जिला कमेटी के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है.

    देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत बुढ़ई और जगदीशपुर होते हुए दखनीडीह से जामताड़ा में प्रवेश करेंगे. वहां से मुरली पहाड़ी मोड़, पांडेडीह मोड़ होते हुए जुम्मन मोड़ में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर न सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बल्कि आम लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है.

    उनके आगमन के बाबत आम लोग अपने नजदीकी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों लोग जुम्मन मोड़ में उपस्थित होंगे. इस दौरान राहुल गांधी क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. यहां वो कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे.

    उन्होंने बताया कि इस दिन उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम धनबाद जिला के गोविंदपुर के आसपास है. उन्होंने कहा कि जिला कमेटी के सदस्य को, सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी में जुड़े हुए हैं.

    उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक न्याय यात्रा पूरे देश में अपना छाप छोड़ रही है और जामताड़ा में उनके आगमन के उपरांत निश्चित तौर पर यहां भी इसका व्यापक असर पड़ेगा. प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, नंदकिशोर सिंह, विमल भैया, मधुसूदन चंद्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

    Congress Former President Jamtara jharkhand johar live news Rahul Gandhi कांग्रेस जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, सीसीटीवी से की जा रही है निगरानी
    Next Article Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर ईडी की टीम पहुंची कोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.