Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अब बिजली बिल से लेकर ट्रांसफॉर्मर तक की शिकायत होगी आसान, JBVNL ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर
    झारखंड

    अब बिजली बिल से लेकर ट्रांसफॉर्मर तक की शिकायत होगी आसान, JBVNL ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बिजली से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड यानी JBVNL ने अब उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नया “जन समस्या निवारण केंद्र” शुरू किया है। इसके साथ ही नया हेल्पलाइन नंबर 9031110120 भी जारी किया गया है, जिस पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। JBVNL के इस नए सिस्टम के जरिए बिजली बिल में गड़बड़ी, ट्रांसफॉर्मर खराब होने, बिजली कटौती, लो वोल्टेज और तार से जुड़ी समस्याओं जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। उपभोक्ता फोन के अलावा सीधे शिकायत केंद्र पहुंचकर भी अपनी समस्या बता सकते हैं।

    डोरंडा के कुसई कॉलोनी में खुला केंद्र

    यह नया शिकायत निवारण केंद्र रांची के डोरंडा स्थित कुसई कॉलोनी में शुरू किया गया है। यहां शिकायतों के समाधान के लिए अलग टीम तैनात की गई है। केंद्र में एक सीनियर मैनेजर, मैनेजर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे।

    पहले ही दिन पहुंचीं 100 शिकायतें

    नया केंद्र शुरू होते ही लोगों का रिस्पॉन्स भी देखने को मिला। JBVNL अधिकारियों के मुताबिक पहले ही दिन करीब 100 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें बिजली सप्लाई बाधित होने, बिलिंग गड़बड़ी और बिजली तार बदलने जैसी समस्याएं शामिल थीं। अच्छी बात यह रही कि करीब 30 फीसदी शिकायतों का तुरंत समाधान भी कर दिया गया।

    कामकाजी लोगों को ध्यान में रखकर तय हुआ समय

    JBVNL अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक इसलिए रखा गया है ताकि नौकरीपेशा लोग भी ऑफिस जाने से पहले या लौटने के बाद आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। भविष्य में इस केंद्र को 24×7 सेवा में बदलने की भी तैयारी की जा रही है। JBVNL ने साफ किया है कि नए नंबर के साथ-साथ पुराने हेल्पलाइन नंबर भी काम करते रहेंगे। उपभोक्ता 1912, 1800-345-6570 और अन्य उपलब्ध नंबरों पर भी संपर्क कर सकेंगे। JBVNL का कहना है कि इस नई व्यवस्था का मकसद उपभोक्ताओं को जल्दी राहत देना और शिकायत समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाना है। राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग लगातार नई सुविधाएं जोड़ने पर काम कर रहा है।

    Also Read : गिरिडीह में पुल के नीचे मिली किशोरी की ला’श, इलाके में सनसनी

    Electricity Bill Issue Electricity Consumer Service Electricity Helpline Number Energy Department Jharkhand Grievance Redressal Center jbvnl JBVNL Helpline Jharkhand electricity news Jharkhand news Latest news Low Voltage Problem Power Consumer Complaint Power Cut Complaint Power Supply News Ranchi electricity news Today News Transformer Fault Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में पुल के नीचे मिली किशोरी की ला’श, इलाके में सनसनी
    Next Article रांची एयरपोर्ट बना पैसेंजर फ्रेंडली, मिलेगा सस्ता खाना, फ्लायब्ररी और किड्स जोन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.