Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगेंगे अब बस 5 घंटे, समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खोला गया
    ट्रेंडिंग

    मुंबई से शिरडी पहुंचने में लगेंगे अब बस 5 घंटे, समृद्धि महामार्ग का तीसरा फेज खोला गया

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: अब मुंबई से नासिक या शिरडी के बीच की दूरी कम समय में ही पूरी की जा सकेगी. दरअसल, समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य इंगतपुरी तक पूरा हो चुका है. सोमवार से समृद्धि महामार्ग के तीसरे फेज को वाहनों के लिए खोल दिया गया. इससे आम नागरिकों के साथ ही वाहनचालकों की राह आसान हो गई है. तीसरे फेज के खुल जाने बाद समृद्धि महामार्ग इंगतपुरी तक पहुंच गया है. महामार्ग के जरिए इंगतपुरी से शिरडी तक केवल डेढ़ से दो घंटे में ही पहुंचा जा सकेगा. पहले शिरडी जाने के लिए लोग दूसरे मार्ग का उपयोग करते थे. इंगतपुरी से शिरडी तक पहुंचने में वाहनों को ढाई से तीन घंटे का समय लगता है. वहीं, मुंबई से शिरडी पहुंचने में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगता था. समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में पूरा होता हुआ मुंबई के करीब पहुंच गया है. इससे यह सफर करीब 5 घंटे में पूरा हो सकेगा.

    समृद्धि महामार्ग के तीसरे फेज के तहत सोमवार को भरवीर से इंगतपुरी के बीच 25 किमी. मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है. मुंबई से नागपुर की दूरी कम करने के लिए 701 किमी लंबे हाइवे का निर्माण किया जा रहा है. इसमें से अब तक 625 किमी मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है. इस वर्ष के अंत तक इस मार्ग को वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा.

    महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम पीएम मोदी से फरवरी में ही थर्ड फेज का उद्घटान करवाना चाहती थी, लेकिन पीएम का समय नहीं पाया, जिसके बाद राज्य सरकार ने तीसरे फेज के तहत तैयार 25 किमी मार्ग को खोलने का फैसला लिया. इस रोड के खुलने से समृद्धि महामार्ग के जरिए पुराने हाइवे की दूरी केवल 200 मीटर ही रह गई है. इगतपुरी में पुराने हाइवे से यात्री आसानी से समृद्धि महामार्ग तक पहुंच सकेंगे.

    मुंबई से नागपुर के बीच 701 किलोमीटर लंबा हाइवे बन रहा है. 11 दिसंबर 2022 को नागपुर से शिरडी के बीच 520 किमी हाइवे खोला गया था. दूसरे फेज में शिरडी से भरवीर के बीच रास्ता खोला गया था. यह दूरी 80 किमी की है. अब यह तीसरा फेज है, जिसके तहत भरवीर से इगतपुरी के बीच का 25 किमी मार्ग खोला गया है. यह पूरा महामार्ग 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.

    Country johar live news mumbai Nashik Samridhi Mahamarg Shirdi जोहार लाइव न्यूज़ देश नासिक मुंबई शिरडी समृद्धि महामार्ग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश, 8 से मौसम साफ
    Next Article 20 दिन पूर्व दफनाए गए शव को पुलिस ने कब्र से निकाला, पटना के बख्तियारपुर निवासी शख्स के रूप में हुई पहचान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.