Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड–बिहार का कुख्यात चोर ‘हरिरा’ अपने गैंग के साथ गिरफ्तार, लाखों की चोरी का सामान बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड–बिहार का कुख्यात चोर ‘हरिरा’ अपने गैंग के साथ गिरफ्तार, लाखों की चोरी का सामान बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read36
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हरिरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड और बिहार में चोरी की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले कुख्यात चोर हरिरा उर्फ़ अरमान खान उर्फ़ दानिश उर्फ़ राजू को पुलिस ने उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। केवल झारखंड के अलग-अलग थानों में ही उसके खिलाफ करीब 35 मामले दर्ज हैं। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने गैंग के पास से महिंद्रा XUV-500, मारुति स्विफ्ट कार, दो बाइक, सोने-चाँदी के जेवर, तीन लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, पिघली चांदी का बिस्किट और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गैंग लाखों की चोरी कर ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था।

    गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हरिरा, मो. साहिल, दीपक कुमार स्वर्णकार, अरुण कुमार वर्मा और बृज किशोर वर्मा उर्फ़ विक्की शामिल हैं। हरिरा मूल रूप से ओरमांझी (रांची) के इरबा का रहने वाला है और वह कई जगहों पर किराए के घर लेकर रहता था।

    कुजू की चोरी से खुला बड़ा नेटवर्क

    एसपी ने बताया कि 18 मई 2025 को कुजू ओपी क्षेत्र में हुए जेवरात चोरी के मामले में पहले छह लोग पकड़े जा चुके थे, जबकि पाँच आरोपी फरार थे। इन्हीं फरार चोरों ने चोरी का जेवर हजारीबाग में बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो टीम सक्रिय हुई और सबसे पहले हरिरा को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता कबूल की और उसकी निशानदेही पर रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में छापेमारी की गई। छापेमारी में कई पुराने चोरी कांडों का भी खुलासा हुआ और चोरी गई गाड़ियाँ, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए।

    बंद घरों को बनाते थे निशाना

    पुलिस के अनुसार यह गैंग कई महीनों से रामगढ़ और हजारीबाग में सक्रिय था। कुज्जू, वेस्ट बोकारो, बरकाकाना समेत कई इलाकों के बंद घरों की रेकी कर चोरी को अंजाम देते थे। कई जिलों की पुलिस लंबे समय से इस गैंग की तलाश में थी।

    बिहार चुनाव में 10 दिन में कमाए 10 लाख रुपए

    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हरिरा ने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताईं। उसने बताया कि हाल ही में खत्म हुए बिहार चुनाव के दौरान उसने सिर्फ 10 दिनों में करीब 10 लाख रुपए चुरा लिए। वह विभिन्न राजनीतिक दलों की रैलियों में भीड़ में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी करता था। उसने सबसे ज्यादा समय प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी, चिराग पासवान की रैलियों और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की सभा में बिताया। एक विधायक पुत्र का एप्पल फोन भी उसने उड़ा लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    अगला निशाना था पश्चिम बंगाल चुनाव

    पुलिस पूछताछ में हरिरा ने बताया कि रामगढ़ में चोरी किए जेवर बेचकर वह पश्चिम बंगाल चुनाव को अपना अगला लक्ष्य बनाने वाला था। उसने वहाँ करीब तीन दर्जन लोगों का गिरोह तैयार कर लिया था, जो चुनावी रैलियों में जेब काटने का काम करता। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उसकी यह योजना विफल हो गई।

    Also Read : डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेगी कफ सिरप, हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश

    Notorious Jharkhand-Bihar thief 'Harira' arrested along with his gang stolen goods worth lakhs recovered झारखंड–बिहार का कुख्यात चोर ‘हरिरा’ अपने गैंग के साथ गिरफ्तार लाखों की चोरी का सामान बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोहाली में पुलिस और लॉरेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 27 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.