Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»MMCH में स्ट्रेचर नहीं मिला, इलाज में भी देरी… दादी को स्कूटी से निजी अस्पताल ले गया पोता
    जोहार ब्रेकिंग

    MMCH में स्ट्रेचर नहीं मिला, इलाज में भी देरी… दादी को स्कूटी से निजी अस्पताल ले गया पोता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : गयाजी के MMCH यानी मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई बुजुर्ग महिला को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन उसे स्कूटी से निजी अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बीमार महिला की पहचान प्यारी देवी के रूप में हुई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर उनके पोते ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।

    इलाज में देरी का आरोप

    परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज को तुरंत इलाज नहीं मिला। डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं थे, जिससे मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। परिजनों ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद भी जब इलाज शुरू नहीं हुआ तो उन्होंने मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

    स्ट्रेचर मांगने पर भी नहीं मिला

    परिजनों ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीज को ले जाने के लिए जब स्ट्रेचर मांगा गया, तो वहां स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था। मजबूरी में पोता अपनी दादी को स्कूटी पर बैठाकर निजी अस्पताल लेकर गया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते और अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं मिलतीं, तो उन्हें इतना बड़ा जोखिम नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने इस घटना को अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार बताया।

    वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

    इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब बड़े अस्पताल में स्ट्रेचर जैसी जरूरी सुविधा नहीं मिलती, तो मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

    अधीक्षक बोले- मामला संज्ञान में नहीं, जांच होगी

    मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है। अधीक्षक ने कहा, “अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

    प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से दोषियों पर कार्रवाई करने और मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।

    Also Read : रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर SSP सख्त, थाना प्रभारियों को कोर्ट समन और वारंट निष्पादन तेज करने का निर्देश

    MMCH में स्ट्रेचर नहीं मिला No Stretcher Available at MMCH Treatment Delayed... Grandson Takes Grandmother to Private Hospital on a Scooter इलाज में भी देरी… दादी को स्कूटी से निजी अस्पताल ले गया पोता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर SSP सख्त, थाना प्रभारियों को कोर्ट समन और वारंट निष्पादन तेज करने का निर्देश
    Next Article गढ़वा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन होटल सील, मैनेजर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.