Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 3:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»fact»नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे
    fact

    नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए जिम और सख्त डाइट रूटीन का सहारा ले रहे हैं। लेकिन भारतीय रसोई में तेल और मसालों से बने चटपटे व्यंजनों का स्वाद भले ही लाजवाब हो, ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ज्यादा तेल का इस्तेमाल मोटापा, दिल की बीमारियां और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। यही वजह है कि अब लोग ‘नो-ऑयल डाइट’ के ट्रेंड की ओर रुख कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

    क्या है नो-ऑयल डाइट?

    नो-ऑयल डाइट में रिफाइंड या वेजिटेबल ऑयल को पूरी तरह से खाने से हटा दिया जाता है। इसकी जगह फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स और बीज जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। इनमें मौजूद प्राकृतिक वसा शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

    जानें इसके फायदे :

    1. वजन घटाने में मदद : तेल को डाइट से हटाने से वजन कम करना आसान हो जाता है। स्टीम की हुई दाल, ग्रिल्ड सब्जियां और बिना तेल की रेसिपी फैट बर्निंग को बढ़ावा देती हैं।
    2. दिल की सेहत : रिफाइंड तेल में मौजूद ओमेगा-6 फैट्स शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं। नो-ऑयल डाइट से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
    3. बेहतर पाचन : यह डाइट पेट, लिवर और पैंक्रियाज पर कम दबाव डालती है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
    4. त्वचा में निखार : तेल मुक्त भोजन से मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। साथ ही, शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।
    5. ब्लड शुगर नियंत्रण : नो-ऑयल डाइट से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है, जिससे बार-बार भूख लगना, मूड स्विंग और ज्यादा खाने की आदत कम होती है।

    सोशल मीडिया पर उभरता ट्रेंड

    हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि नो-ऑयल डाइट न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। सोशल मीडिया पर लोग इस डाइट को अपनाकर अपनी सेहत में आए बदलावों को साझा कर रहे हैं। अगर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस ट्रेंड को आजमाकर देख सकते हैं।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    No-oil diet: New health trend… know its benefits नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी
    Next Article बंधु तिर्की ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की, पेसा कानून पर दिए सुझाव

    Related Posts

    fact

    ज्यादा प्रोटीन का सेवन हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक… जानें इसके नुकसान और फायदे

    August 11, 2025
    Facts

    वर्कआउट के दौरान युवाओं को क्यों आता है हार्ट अटैक? जानिए डॉक्टर की राय और बचाव के उपाय

    August 8, 2025
    Facts

    पावर नैप पर हार्वर्ड रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या

    August 8, 2025
    Latest Posts

    रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार को मिली धमकी, मामला दर्ज

    August 11, 2025

    ICMAI CMA जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

    August 11, 2025

    धालभूमगढ़ मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार, एक फरार

    August 11, 2025

    राहुल, प्रियंका, खड़गे, अखिलेश सहित कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, SIR के खिलाफ निकाला था विरोध मार्च

    August 11, 2025

    एशिया कप 2025 से पहले हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.