Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निशिकांत दुबे ने तोड़ा कानून कोरोना पॉजिटिव का चेहरा दिखाया, अपने फेसबुक वॉल पर जारी कर दी तस्वीर
    जोहार ब्रेकिंग

    निशिकांत दुबे ने तोड़ा कानून कोरोना पॉजिटिव का चेहरा दिखाया, अपने फेसबुक वॉल पर जारी कर दी तस्वीर

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। निशिकांत दुबे यूं तो हर बार विवादों से घिरे रहते हैं। लेकिन इस बार आनन फानन में अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में उन्होंने एक कानूनी गलती कर दी है।

    देवघर में पाये गये एक कोरोना मरीज की तस्वीर उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर जारी कर दी है। करीब एक घंटा पूर्व जारी किये गये इस फेसबुक पोस्ट पर समाचार लिखे जाने तक 361 टिप्पणियां दर्ज है। इसे 363 बार शेयर भी किया जा चुका है।
    उल्लेखनीय है कि कोरोना के बारे में केंद्र सरकार की खास हिदायत है कि इस दौरान किसी भी स्तर पर कोरोना के मरीज की पहचान जाहिर नहीं की जाए। इसी निर्देश की वजह से मीडिया भी ऐसे मामलों में पीड़ितों की पहचान उजागर करने से परहेज कर रही है।
    लेकिन सांसद दुबे ने अपने फेसबुक पोस्ट पर न सिर्फ यह गलती की बल्कि दूसरे 363 लोगों को भी एक जैसी गलती करने पर मजबूर कर दिया है।
    नियमानुसार निशिकांत दुबे पर कानूनी प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। लेकिन गोड्डा सांसद भाजपा आलाकमान के करीबी नेता के तौर पर परिचित हैं ।

    इसलिए यह देखना रोचक होगा कि भाजपा का इस कानून के उल्लंघन पर क्या कुछ स्टैंड होता है। निशिकांत दुबे पर हेमंत सरकार की कार्रवाई की भी प्रतीक्षा है वैसे यह देखना भी रोचक होगा कि कानून तोडऩे के साक्ष्य मौजूद होने के बाद हेमंत सोरेन की सरकार निशिकांत दुबे के खिलाफ क्या कुछ त्वरित कार्रवाई करती है। इससे पूर्व शिवरात्रि के मौके पर भी देवघर के वैद्यनाथ मंदिर में निकासी द्वार से प्रवेश कर मंदिर में पूजा करने के लिए भी निशिकांत दुबे विवादों के घेरे में आ गये थे। वहां के पंडों की समिति ने उनके इस कृत्य का विरोध किया था। जिसकी वजह से वहां काफी देर तक हंगामा भी हुआ था। इस बीच देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गयी है कि देवघर के गम्हरिया गांव में एक कोरोना मरीज पाया गया है। सारवां प्रखंड के गमहरिया गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के पश्चात उक्त व्यक्ति को बेहतर ईलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, ज्ञात हो कि मरीज में अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण नही दिख रहे हैं। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है।

    इसके अलावे एहतियात के तौर पर गांव तक पहुंचने वाले हर रास्ते व चेकपोस्ट पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए गांव को सील किया गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, अस्थायी तौर पर बंद होगा अमेरिका में प्रवासन
    Next Article रिम्स में 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की हुई मौत, पूर्व में पति की हो चुकी थी मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.