Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया निषार हसन, बहरीन में ले रखा था पनाह
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया निषार हसन, बहरीन में ले रखा था पनाह

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: शहर के बहुचर्चित पवन यादव हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता निषार हसन उर्फ निशु को जमशेदपुर पुलिस ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद बहरीन भाग गया था और वहीं शरण लिए हुए था। गृह मंत्रालय द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 अगस्त 2023 को गुरुद्वारा रोड स्थित ग्वाला बस्ती के पास खटाल के समीप पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निषार हसन फरार हो गया था।

    एसएसपी के अनुसार, फरारी के दौरान निषार हसन ने अमरनाथ गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें राजा सिंह की हत्या, आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर जानलेवा हमला और जमीन कारोबारियों से अवैध वसूली जैसी वारदातें शामिल हैं। उसका मकसद गिरोह को दोबारा सक्रिय कर शहर में दहशत फैलाना था।

    पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि वह बहरीन में छिपा है और भारत लौटने की कोशिश कर रहा है, एक विशेष टीम गठित की गई। नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित इस टीम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय प्रथम भोला प्रसाद सिंह कर रहे थे। टीम ने केंद्र सरकार से लुकआउट सर्कुलर जारी कराया और उसी के तहत निषार हसन को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान धर दबोचा गया।

    यह जमशेदपुर पुलिस की पहली बड़ी सफलता है जिसमें लुकआउट सर्कुलर के जरिए किसी वांछित अपराधी को पकड़ा गया हो। राज्य सरकार ने निषार की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

    एसएसपी ने बताया कि निषार हसन बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क इलाके का निवासी है और कुख्यात अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वह पूर्व में चोरी, रंगदारी, बमबारी और हत्या जैसे कई मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह फिर से सक्रिय होकर गिरोह को संगठित करने में जुटा था।

    पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि निषार की गिरफ्तारी से न केवल अमरनाथ गिरोह की गतिविधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि शहर में अपराध के खिलाफ एक सख्त संदेश भी जाएगा।

    Also read: आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    Amarnath Gang Crime Crackdown Delhi airport he had taken refuge in Bahrain Jamshedpur crime Jharkhand police law and order Lookout Circular Nisar Hasan Arrest Nishar Hasan was sent to jail after being arrested from Delhi airport Pawan Yadav Murder Case Wanted Criminal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवंबर तक हो सकता है रांची में होटल ताज का शिलान्यास
    Next Article दिल्ली पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन से करेंगे मुलाकात

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.