Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 10:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»झारखण्ड की निकी प्रधान व सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल
    खेल

    झारखण्ड की निकी प्रधान व सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टोक्यो ओलंपिक के लिए हॉकी इंडिया की तरफ से गुरुवार को 16 सदस्यी महिला हॉकी इंडियन टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें झारखंड की दो बेटियां शामिल हैं। खूंटी की रहने वाली निकी प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे को इसमें शामिल किया गया है। ये पहला मौका है जब झारखंड की दो हॉकी खिलाड़ी एक ही ओलंपिक में भाग लेंगी।

    हॉकी इंडिया की तरफ से गुरुवार को 16 सदस्यीयी महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। इसमें झारखंड की निकी प्रधान को डिफेंडर, जबकि सलीमा का चयन मिड फील्ड के तौर पर किया गया है। इससे पहले पुरुष या महिला हॉकी टीम में कभी भी झारखंड के दो खिलाड़ी इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। सलीमा सिमडेगा आवासीय सेंटर से प्रशिक्षु रहीं हैं।

    दो ओलंपिक खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है निकी प्रधान

    इंडियन हॉकी टीम में जगह बनाते ही निकी प्रधान ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। निकी झारखंड की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं जो दो ओलंपिक खेलेंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड तीरंदाज दिपीका के नाम था। जो इस बार तीसरी बार ओलंपिक का हिस्सा बन रहीं हैं।

    इंडियन हॉकी टीम में जगह बनाते ही निकी प्रधान ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। निकी झारखंड की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं जो दो ओलंपिक खेलेंगी

    खेल प्रशासकों ने कहा- दूर होगा पदक का टोटा

    दोनों खिलाड़ियों के चयन पर राज्य के खेलप्रेमियों व प्रशासकों में उत्साह है। उन्होंने खुशी जताते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। हॉकी के प्रशासकों को उम्मीद है कि 1980 से हॉकी में पदकों का टोटा इस बार खत्म होगा। महिला हॉकी में भारत ने पहली बार 2016 में ही भाग लिया था। टीम के लिए ये दूसरा मौका है कि वे ओलंपिक भाग ले रहीं हैं।

    खूंटी और झारखंड के लिए गौरव की बात

    निकी प्रधान के कोच दशरथ महतो ने बताया कि खिलाड़ी एक ओलंपिक के लिए तरसते हैं। मेरी शिष्या दो-दो ओलंपिक का हिस्सा बनेंगी। ये मेरे व खूंटी और झारखंड के लिए गौरव की बात है। पिछली बार जो कमियां रह गईं थी। उसे इस बार दूर करते निकी और सलिमा पदक के साथ लौटें, यही शुभकामनाएं हैं।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका: सजायाफ्ता कैदी की अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई मौत, हत्या के मामले में हुई थी आजीवन कारावास की सजा
    Next Article 18 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    खेल

    ONSSC 2025 के दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

    June 21, 2025
    खेल

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025
    खेल

    ट्रेन से लीड्स पहुंची टीम इंडिया

    June 18, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025

    दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रांची… देखें वीडियो

    June 22, 2025

    राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    June 22, 2025

    पाकुड़ विधायक निसात आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विशेष जोर

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.