Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 5:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»NIA का कोल परियोजना टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी, डिजिटल उपकरण बरामद
    झारखंड

    NIA का कोल परियोजना टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी, डिजिटल उपकरण बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः एनआईए ने लातेहार के बालूमाथ स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में जबरन वसूली और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में अमन साव और सुजीत सिन्हा के गुर्गों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए की टीम ने बुधवार को तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी की घटना को लेकर रांची, लातेहार और चतरा में रेड किया है. गिरफ्तार और फरार आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है.

    3 जिलों के 14 ठिकानों पर छापेमारी

    एनआईए की टीम ने रांची, लातेहार और चतरा में गैंगस्टर अमन साव और सुजीत सिन्हा के 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं. बरामद डिजिटल उपकरण और कागजात की जांच की जा रही है.

    एनआईए कर रही है तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी की जांच

    एनआईए लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है. एनआईए की रांची ब्रांच ने कांड संख्या आरसी 01/ 2021 दर्ज किया था. इस मामले की जांच एनआईए के डीएसपी रैंक अधिकारी कर रहे हैं. एनआईए ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353, 504, 506, 307, 427, 335, 386, 387, 120 बी 121ए और 216, आर्म्स एक्ट धारा 25 (1) (b), 26, 27 और 35. विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4. यूएपीए धारा 10, 13, 16 (1), 20 और 23 इसके अलावा सीएलए धारा 17 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    जांच में यह बात सामने आयी है कि अपराधी सुजीत सिन्‍हा और अमन साहू ने शाहरुख और प्रदीप गंझू समेत अन्‍य उग्रवादियों के साथ मिलकर हत्‍या, जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने के लिए कई साजिश रची थी. उग्रवादी गिरोह कोयला परिवहन क्षेत्रों में हत्या और आतंक पैदा करने के लिए एके-47 सहित कई अत्याधुनिक स्वचालित हथियार खरीद रहा था. धनबाद और रांची के जेलों से वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी.

    अपराधियों ने पांच वाहनों में की थी आगजनी

    18 दिसंबर 2020 की देर शाम लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया था. हथियारबंद अपराधियों ने सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में चार ट्रक और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था. इसके अलावा अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया था. इस घटना की जिम्मेवारी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के प्रदीप गंझू ने लिया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में वाहन की चपेट में आने से बाइक व स्कूटी सवार की मौत, तीन लोग घायल
    Next Article उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में गिरिडीह के दो लोगों की मौत, आज देर शाम तक आएगा शव

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.