Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 5:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»एनआईए ने मगध जोन क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के चौथे आरोपित को किया गिरफ्तार
    बिहार

    एनआईए ने मगध जोन क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के चौथे आरोपित को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े चौथे उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।

    एनआईए के एसपी मुकेश सिंह ने सोमवार सुबह बताया कि इस चौथे आरोपित की गिरफ्तारी 23 जून को की गयी। गिरफ्तार आरोपित आनंदी पासवान उर्फ आनंद पासवान (46) है। उसके खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में पांच से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह उग्रवादी संगठनों को फंडिंग किया करता था। 12 फरवरी, 2022 को बिहार के अरवल जिले के थाना किंजर क्षेत्र के निरखपुर गांव निवासी आनंदी के परिसरों पर की गई छापेमारी में अवैध हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया था।

    उल्लेखनीय है कि मगध क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किए जा रहे आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क से संबंधित मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले तरुण कुमार, प्रद्युम्न शर्मा और अभिनव उर्फ गौरव को एनआईए ने गिरफ्तार किया था, जिसने 20 जनवरी, 2023 को इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

    बताया जा रहा है कि एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, सीपीआई (माओवादी), मगध क्षेत्र में खुद को पुनर्जीवित करने के लिए अपने आपराधिक और हिंसक डिजाइनों को आगे बढ़ाने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की खरीद और नए कैडरों की भर्ती के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहा था। वे इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने और मजबूत करने के लिए विभिन्न जेलों में बंद नक्सलियों और ओजीडब्ल्यू के साथ संपर्क कर रहे थे। एनआईए ने 30 दिसंबर, 2021 को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था और मामले की जांच जारी रखी है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
    Next Article साहिबगंज : दंपति को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी की मौत, पति गंभीर

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सकरा में तैयारियां तेज, जिला प्रशासन अलर्ट

    October 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : CEC ने की तैयारियों की समीक्षा, राजनीतिक दलों के सुझाव लिए

    October 5, 2025
    बिहार

    झामुमो और राजद की 6 अक्टूबर को पटना में बैठक… जानें क्यों

    October 5, 2025
    Latest Posts

    रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

    October 5, 2025

    तालाब में डूबने से पिता-बेटे की मौ’त, गांव में शोक की लहर

    October 5, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

    October 5, 2025

    रोज सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे बढ़ाए सेहत

    October 5, 2025

    CM नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर सकरा में तैयारियां तेज, जिला प्रशासन अलर्ट

    October 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.