Giridih (Goswami Naresh Nath) : गिरिडीह के पपरवाटांड़ में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि आदित्य साहू का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और जोश से भरा रहा।

Also Read : रांची में घरेलू कलह में खू’न-खराबा, पति ने पत्नी को उतारा मौ’त के घाट
Also Read : लंदन में सीएम हेमंत सोरेन से नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों की मुलाकात, निवेश और सहयोग पर चर्चा
Also Read : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल : डीसी-एसएसपी ने किया अवलोकन

