Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नीतीश सरकार के जांबाजों को चुनौती देंगे नये सिपाही
    बिहार

    नीतीश सरकार के जांबाजों को चुनौती देंगे नये सिपाही

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में शामिल मंत्रियों को महागठबंधन तथा अन्य राजनीतिक दलों के नये सिपाही चुनौती देने जा रहे हैं।

    लखीसराय जिले की लखीसराय सीट से श्रम संसाधन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा चुनावी संग्राम में फिर से उतर आये हैं। वहीं, महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने अमरेश कुमार अनीस को चुनावी समर में उतारा है, जो अपनी राजनतिक पारी का आगाज कर रहे हैं। पूर्व विधायक फुलेना सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोंक रहे हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी रामानंद मंडल को 6556 मतों के अंतर से पराजित किया था। रामानंद मंडल इस बार लखीसराय जिले की सूर्यगढ़ा सीट से जदयू की टिकट पर भाग्य आजमां रहे हैं।

    कैमूर जिले की चैनपुर सीट से खनन मंत्री और भाजपा के निवतर्मान विधायक बृजकिशोर बिंद की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुयी है। महागठबंन की ओर से कांगेस ने प्रकाश कुमार सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, जो पहली बार चुनावी दंगल में उतरे हैं और भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दे रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में श्री बिंद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी मोहम्मद जमां खान को बेहद कड़े मुकाबले में महज 671 मतों के अंतर से पराजित किया था। इस बार के चुनाव में भी बसपा ने मोहम्मद जमां खान को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

    मुंगेर जिले की जमालपुर विधानसभा सीट से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के टिकट पर फिर से चुनावी दंगल में ताल ठोंक रहे हैं। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को चुनावी समर में उतारा गया है, जो पहली बार सत्ता के संग्राम में अपनी बाजी खेल रहे हैं। जदयू से बागी दुर्गेश सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव लड़कर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में श्री शैलेश कुमार ने लोजपा उम्मीदवार हिंमाशु कुमार को 15478 मतों के अंतर से मात दी थी।

    Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना की जंग में जल्द मिल सकती है जीत, भारत में अब नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन के ट्रायल होंगे शुरू
    Next Article बेहतर इलाज के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एयर एम्बुलेंस से भेजे गए चेन्नई, मेडिका से एयरपोर्ट तक बना ग्रीन कॉरिडोर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.