Johar Live Desk : परफ्यूम लगाना आजकल हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। चाहे ऑफिस जाना हो या कोई पार्टी में लोग परफ्यूम लगाकर फ्रेश और कॉन्फिडेंट फील करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परफ्यूम का गलत जगह पर इस्तेमाल आपकी सेहत और त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है?
आइए जानते हैं किन जगहों पर परफ्यूम लगाना नुकसानदायक हो सकता है:
- चेहरा – कई बार लोग जल्दी में परफ्यूम मुंह या गले के पास छिड़क लेते हैं। ऐसा करने से परफ्यूम में मौजूद केमिकल चेहरे की त्वचा में जलन, एलर्जी और रैशेज पैदा कर सकते हैं। इससे त्वचा काली और रूखी भी हो सकती है।
- अंडरआर्म्स – अंडरआर्म्स में पसीना आता है, इसलिए कुछ लोग वहां ज्यादा परफ्यूम छिड़कते हैं। लेकिन ये केमिकल पसीने के साथ मिलकर खुजली, जलन और दाने बना सकते हैं। इस जगह पर परफ्यूम की बजाय alcohol-free deodorant इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
- कटी-फटी या जली हुई त्वचा – अगर कहीं पर स्किन कटी, जली या इंफेक्शन है, तो वहां परफ्यूम भूलकर भी न लगाएं। इससे जलन और दर्द बढ़ सकता है, और घाव खराब हो सकता है।
- आंखों के पास – कभी-कभी गर्दन या कानों के पीछे परफ्यूम लगाते समय स्प्रे आंखों में चला जाता है। इससे आंखों में जलन, पानी आना या धुंधला दिखना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं, इसलिए सावधान रहें।
- गुप्तांग (जननांग) – कुछ लोग शरीर की बदबू छुपाने के लिए प्राइवेट पार्ट्स के पास परफ्यूम लगाते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। यहां की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है, और परफ्यूम से एलर्जी या संक्रमण हो सकता है। ऐसे अंगों पर डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ न लगाएं।
परफ्यूम लगाने की सही जगह कौन-सी है?
परफ्यूम को हमेशा शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां गर्मी ज्यादा निकलती है, जैसे:
- कलाई
- कानों के पीछे
- गर्दन के साइड
- टखनों के पास
इन जगहों पर लगाने से परफ्यूम की खुशबू ज्यादा देर तक टिकी रहती है और स्किन को नुकसान भी नहीं होता।
ध्यान रखें:
परफ्यूम आपको ताजगी और आत्मविश्वास जरूर देता है, लेकिन गलत जगह पर लगाने से यह स्किन और हेल्थ दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगली बार जब आप परफ्यूम लगाएं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
Also Read : पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी अब होगी हाईटेक, रेडियो कॉलरिंग से मिलेगी सटीक जानकारी