Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची सदर हॉस्पिटल में शुरू होंगे न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व ओंकोलॉजी विभाग, ओपीडी में डॉक्टर देंगे मरीजों को सलाह
    झारखंड

    रांची सदर हॉस्पिटल में शुरू होंगे न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व ओंकोलॉजी विभाग, ओपीडी में डॉक्टर देंगे मरीजों को सलाह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी के दूसरे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सदर की पूरी बिल्डिंग हैंडओवर हो चुकी है। इसके बाद से हॉस्पिटल में लगातार नई सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में अब प्रबंधन मरीजों के लिए कुछ और सुपरस्पेशियलिटी विभाग शुरू करने की तैयारी में है। जिसके तहत हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ओंकोलॉजी की शुरुआत होगी। इन विभागों के डॉक्टरों का इंटरव्यू हो चुका है। जल्द ही डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को कंसल्टेशन के लिए उपलब्ध होंगे। इससे मरीजों को इलाज कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों की दौड़ नहीं लगानी होगी। वहीं डॉक्टरों की भारी-भरकम फीस से राहत मिल सकेगी। बता दें कि सदर हॉस्पिटल में सुविधाएं शुरू होने से मरीजों का भरोसा बढ़ा है। कुछ और विभाग शुरू हो जाने से रिम्स पर मरीजों का लोड थोड़ा कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    पहले से चल रहे कई विभाग

    हॉस्पिटल की शुरुआत में केवल मैटरनिटी और चाइल्ड वार्ड की सुविधा हॉस्पिटल में थी। इसके बाद आईसीयू, एचडीयू जैसे यूनिट शुरू किए गए। आज हॉस्पिटल में डे केयर सेंटर, पीआईसीयू, सभी विभागों के ओपीडी, मेडिसीन, हार्ट, स्किन, सर्जरी, पेडियाट्रिक, डाइबिटीक ओपीडी चल रहे है। इसके अलावा वैक्सीन, टेस्टिंग के लिए कलेक्शन सेंटर भी खोले गए है। जिससे कि मरीजों को काफी राहत मिली है।

    500 से अधिक बेड है हॉस्पिटल में

    हॉस्पिटल का नया भवन हैंड ओवर हो चुका है। इसके बाद हॉस्पिटल में मरीजों के लिए 500 से अधिक बेड की सुविधा इनडोर में है। यह राजधानी का दूसरा बड़ा सरकारी हॉस्पिटल है जहां पर 500 से अधिक मरीजों के इलाज के इंतजाम किए गए है। हॉस्पिटल के पूरी तरह से चालू हो जाने से छोटी-मोटी बीमारियों के लिए मरीजों को रिम्स नहीं जाना होगा। वहीं स्पेशियलिटी वाले विभाग चालू हो जाने से मरीजों की परेशानी कम हो जाएगी।

    building handover Capital's second biggest government hospital Sadar consultation huge fees of doctors interview of doctors Nephrology Neurology Oncology patients in OPD race for private hospitals RIMS. राजधानी का दूसरा बड़ा सरकारी हॉस्पिटल सदर Sadar Hospital superspeciality department ओंकोलॉजी ओपीडी में मरीज कंसल्टेशन डॉक्टरों का इंटरव्यू डॉक्टरों की भारी-भरकम फीस नेफ्रोलॉजी न्यूरोलॉजी प्राइवेट हॉस्पिटल की दौड़ बिल्डिंग हैंडओवर रांची न्यूज रांची मेडिकल न्यूज रिम्स सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव खास : राजनीति के उबड़-खाबड़ रास्तों पर टिक नहीं पाए झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स
    Next Article गुजर गया नौ महीना, अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.