झारखंड विधानसभा के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों में अनुसंधान पूरा कर तत्काल कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। राज्य के डीजीपी डीके पांडेय ने इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को चिट्ठी लिखी है। राज्य मुख्यालय की तरफ से 26 एफआइआर की लिस्ट तैयार की गई है। आदेश दिया गया है कि अनुसंधान पूरा करें। यदि वारंट, इश्तेहार , कुर्की या चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो उसे भी शीघ्र पूरा करें। जिन माननीयों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं, उनमें नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल हैं।

कहां कहां किन माननीयों पर दर्ज है एफआइआर
रांची
– चमरा लिंडा, विशुनपुर विधायक के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 115/13 दर्ज है। सरकारी कामकाज में बाधा व मारपीट का मामला उनके खिलाफ दर्ज है।
– अमित महतो, सिल्ली विधायक के खिलाफ सदर थाने में कांड संख्या 155/14, 156/14, 157/14 दर्ज है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान खेलगांव में उत्पात के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था। अमित महतो के खिलाफ सिल्ली थाना में कांड संख्या 48/15 और 62/15 दर्ज है।
– पोडैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ जगननाथपुर थाना में 23 नवंबर 20116 को विधानसभा घेराव के दौरान प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
खूंटी
– कर्रा थाने में झामुमो के तोरपा विधायक पौलूस सुरीन के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। एसपीओ भूषण सिंह की हत्या के मामल में उन्हें 27 मई 2013 को आरोपी बनाया गया था।
सरायकेला
– पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 418/14 दर्ज है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 4 दिसंबर 2014 को उनके खिलाफ आरपी एक्ट और आइपीसी की धारा 144, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जमशेदपुर
– बहड़ागोड़ा विधायक कुणाल साडंगी के खिलाफ वहां के स्थानीय थाने में सरकारी कामकाज में बाधा समेत अन्य मामलों में कांड संख्या 45/16 दर्ज है।
पलामू
– हुसैनाबाद विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के खिलाफ स्थानीय थाने में कांड संख्या 114/14, 115/16 और 116/17 दर्ज है। इस मामले में सरकारी कागकाज में बाधा समेत अन्य धाराओं के तहत 2 सितंबर 2016 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गढ़वा
– भवनाथपुर से निर्दलीय विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ भी भवनाथपुर थाने में 5 अगस्त 2015 को सरकारी कामकाज में बाधा, साजिश रचने का मामला कांड संख्या 121/15 दर्ज है।
हजारीबाग
– बड़कागांव विधायक निर्मला देवी के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 178/16 लंबित है।
चतरा
– सिमरिया विधायक गणेश गंझू के खिलाफ टंडवा थाने में सरकारी कामकाज में बाधा, दंगा मारपीट का मामला दर्ज है। वह कांड संख्या 113/14 में आरोपी हैं।
गिरिडीह
– गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा के खिलाफ बेगाबाद थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांड संख्या 30/17 व 114/17 में हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत उन्हें आरोपी बनाया गया है।
धनबाद
– झरिया विधायक संजीव सिंह के खिलाफ कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में कांड संख्या 48/17 दर्ज है।
देवघर
– देवघर विधायक नारायण दास के खिलाफ जसीडीह थाना में कांड संख्या 236/17 दर्ज है। इस मामले में वह ठगी के आरोपी हैं।
गोड्डा
– झाविमो विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ गोड्डा टाउन थाना में कांड संख्या 37/17 के तहत सरकारी कामकाज में बाधा, सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज है। वहीं पोड़ैयाहाट थाने में कांड संख्या 53/17, 54/17, 56/17 दर्ज हैं।
साहेबगंज
– साहेबगंज में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के खिलाफ बोरियो थाना में कांड संख्या 366/14 दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल हो चुका है। वहीं भापजा विधायक ताला मरांडी के खिलाफ साहेबगंज टाउन थाना में कांड संख्या 270/14 दर्ज है। इस मामले में भी पुलिस चार्जशीट फाइल कर चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई माननीयों पर शिकंजा कसेगी पुलिस
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




