Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेंजर से 6.35 लाख दिनदहाड़े छिन फरार हुए बाइकर, संदिग्ध पकड़ाया
    जोहार ब्रेकिंग

    रेंजर से 6.35 लाख दिनदहाड़े छिन फरार हुए बाइकर, संदिग्ध पकड़ाया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बाइर्क्स ने गुरुवार की दोपहर डोरंडा के राजेंद्र चौक के समीप तमाड़ रेंज के फोरेस्ट रेंजर श्रवण कुमार से 6 लाख 35 हजार 800 रुपये की छिनतई कर ली। दिन के तकरीबन 1.30 बजे रेंज अफसर एक अन्य कर्मी के साथ सरकारी खाते से पैसा लेकर यूनियन बैंक से निकले थे। जैसे ही बैंक से बाहर निकले, पहले से घात लगाए 9185 नम्बर की एक मोटरसाइकल पर सवार हेलमेट पहने दो युवक आए। युवकों ने पैसों से भरा बैग छिना। इसके बाद बाइक सवार ओवरब्रिज से बिग बाजार की तरफ भागे। घटना स्थल के पास ही पीसीआर वैन भी लगी हुई थी। हालांकि पुलिस ने घटना के बाद शहर भर में चकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 9185 नंबर की बाइक के साथ फुल अहमद नाम के युवक को पकड़ा है। युवक पूर्व में जेल भी जा चुका है। पीड़ित ने हुलिया के आधार पर फुल की पहचान की है, लेकिन फुल छिनतई में अपनी संलिप्तता से इंकार कर रहा।

    वन विभाग में रेंजर श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग के ही कर्मचारी नंदलाल के साथ रांची के राजेंद्र चौक स्थित यूनियन बैंक से  रुपए निकाल कर मजदूरों को पेमेंट करने के लिए तमाड़ जाने वाले थे। पैसे लेकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक पंचर है । ऐसे में उन्होंने पैसों से भरा बैग हेंडल पर लगाया और बाइक धकेल कर पंचर ठीक करवाने के लिए जाने लगे। तभी पीछे से बाइक सवार आए। बाइकर्स ने बैग छिना। इस दौरान राजेंद्र चौक पर पुलिस चेकिंग भी कर रही थी। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की जानकारी चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को दी।

    मौके पर पहुंचे डीएसपी- थानेदार
    घटना की सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी विकास पांडेय और डोरंडा थाना प्रभारी आबिद अहमद घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस नेअपराधियों की सुराग तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि छिना गया पैसा वन विभाग का था और लेबर पेमेंट के लिए निकाला गया था।

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

    पुलिस को शक ,अपराधियो ने ही किया होगा बाइक पंचर
    पुलिस को अंदेशा है कि अपराधी बहुत पहले से रेंजर की रेकी कर रहे थे, संभव है कि उन्होंने ही बाइक को पंचर किया हो ताकि बैंक के बाहर निकलते ही पैसे छिने जा सकें। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।
    खूंटी के एक नेता का भाई है फुल
    पुलिस ने इस मामले में जिस संदिग्ध फुल अहमद को हिरासत में लिया है वह खूंटी के एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष का छोटा भाई है। फुल पूर्व में तपकरा से जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ वहां के थाने में वारंट भी है। फुल ने पुलिस को बताया है कि वह रांची में रहकर छोटा मोटा काम करता है। पीड़ित ने फुल को देखने के बाद बताया कि पैसे छिनने वाले बाइक सवार ने भी काले रंग की शर्ट पहन रखी थी, ठीक वैसी ही शर्ट फुल ने भी पहनी थी। छिनतई करने वाले बाइकर और संदिग्ध फुल का हुलिया एक सा ही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई माननीयों पर शिकंजा कसेगी पुलिस
    Next Article खूंटी से हरियाणा भेजा जाना था अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.