Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»60 एकड़ जमीन के लिए भतीजे ने चाची को उतारा मौ’त के घाट, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    60 एकड़ जमीन के लिए भतीजे ने चाची को उतारा मौ’त के घाट, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Goswami) : जमीन हड़पकर घर बसाने के लालच में भतीजे ने अपनी ही चाची की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गुलू डुमरिया गांव की है, जहां करीब डेढ़ माह पहले 65 वर्षीय सुकरमनी किस्कू की हत्या गला रेतकर कर दी गई थी। लंबे समय तक पुलिस को कातिल तक पहुंचने में कठिनाई हुई, क्योंकि हत्यारा घर में ही मौजूद था और खुद को निर्दोष साबित करने का हरसंभव प्रयास करता रहा। शनिवार को जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा था, लेकिन लगातार अनुसंधान के बाद यह साफ हो गया कि सुकरमनी किस्कू की हत्या उनके भतीजे परमेश्वर सोरेन ने ही की थी।

    लालच बना हत्या की वजह

    एसपी ने बताया कि मृतका सुकरमनी किस्कू के पास करीब 60 एकड़ जमीन थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। परमेश्वर सोरेन ही उनका एकमात्र नजदीकी रिश्तेदार था। जांच में पता चला कि परमेश्वर शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी चाची इस पर सहमत नहीं थीं। जमीन और संपत्ति पर कब्जा करने तथा घर बसाने की लालच में उसने चाची की हत्या की साजिश रची और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया है, जिस पर खून के धब्बे भी मौजूद थे।

    पुलिस टीम ने किया खुलासा

    इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में नाला इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, बिंदु राम, राजेश्वर प्रसाद यादव, राकेश रंजन, मनोहर महतो, नीरज कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : झारखंड आंदोलन के 6052 आंदोलनकारी चिह्नित… देखें लिस्ट

    60 एकड़ जमीन के लिए भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट Nephew killed his aunt for 60 acres of land the matter was revealed after one and a half months डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी चोरी, चुपके चुपके… अब और नहीं, जनता जाग गई है : राहुल गांधी
    Next Article छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, जवान की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.