Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे एग्जाम सेंटर, समय, रिपोर्टिंग टाइम और उम्मीदवार की डिटेल्स दी गई हैं। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी और यह ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में होगी। इस परीक्षा में लाखों छात्र मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हिस्सा लेंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
छात्र आसानी से कुछ स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें
परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश
NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में छात्रों के लिए यह आखिरी चरण की तैयारी का समय है। विशेषज्ञों के अनुसार, अब रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
Also Read : शादी समारोह से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, हजारीबाग में दो लोगों की गई जान


