Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीरज सिंह ह’त्याकांड : कोर्ट के आसपास ट्रैफिक रूट डाइवर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    नीरज सिंह ह’त्याकांड : कोर्ट के आसपास ट्रैफिक रूट डाइवर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीरज सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड, बिहार और यूपी का चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आज का दिन महत्वपूर्ण है। धनबाद में इस फैसले को लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर है। कोर्ट कैंपस के आसपास इलाके में ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए गए है। कोर्ट में आने-जाने वाले एक-एक लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। सादे लिवास में भी पुलिसकर्मी व पदाधिकारी कोर्ट कैंपस में तैनात है। संदिग्ध लोगों को देखते ही तुरंत हिरासत में लेने का आदेश है। धनबाद के एसएसपी खुद पूरे मामले में मोनिटरिंग कर रहे है। दोनों पक्षों के समर्थकों पर पुलिस पैनी नजर रखे है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तैयार से है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-27-at-10.57.53.mp4

    8 वर्ष बाद नीरज सिंह मामले में आना है फैसला

    पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। यह फैसला आठ साल, पांच महीने और पांच दिन बाद आया है। इस फैसले का सभी को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें शामिल 11 आरोपियों में से 10 के भविष्य का फैसला आज होगा।
    जिला और सत्र न्यायाधीश 16 सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में इस केस की सुनवाई हो रही है।

    इन-इन लोगों पर है हत्या का आरोप

    नीरज सिंह हत्या मामले में आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डब्लू मिश्रा, विनोद सिंह, सागर सिंह उर्फ शिबू, चंदन सिंह, कुर्बान अली, पंकज सिंह, रणधीर धनंजय उर्फ धनजी शामिल हैं।

    अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होंगे आरोपी

    इन आरोपियों में से तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, जबकि सात आरोपी जमानत पर बाहर हैं। न्यायिक हिरासत में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत ने सभी आरोपियों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। केस में अभियोजन और बचाव पक्ष की गवाही, साक्ष्य के साथ अंतिम बहस के लिए कुल 408 तिथियां तय की गईं। 13 अगस्त 2025 को आखिरी बहस हुई थी। आज शाम 4 बजे फैसला आने की संभावना है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-27-at-10.57.53-1.mp4

    सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी

    नीरज सिंह हत्याकांड के फैसले को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कोर्ट परिसर और कोर्ट हाजत का जायजा लिया।

    इसके अलावा अदालत परिसर में अन्य लोगों के प्रवेश पर कड़ी जांच की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से अदालत कक्ष में केवल अधिवक्ता और आरोपियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी को पुलिस स्क्रीनिंग से गुजरना होगा।

    सिंह मेंशन, रघुकुल और झरिया में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद

    पुलिस ने सिंह मेंशन और रघुकुल के अलावा झरिया में दोनों पक्षों के कार्यालयों पर भी पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है और वाहनों की जांच भी की जा रही है। पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

    2017 में सरेशाम हुई थी नीरज की हत्या

    यह हत्याकांड 21 मार्च 2017 को हुआ था, जब नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश महतो, अशोक यादव और मुन्ना तिवारी को सरेशाम स्टीलगेट में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। नीरज के भाई अभिषेक सिंह ने इस मामले में विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, गया सिंह, महंत पांडेय और सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह को आरोपी बनाया था। बाद में अन्य आरोपियों के नाम भी इस हत्याकांड में जुड़े और गिरफ्तारियां हुईं।

     

    Also Read : दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू, इंडिया गठबंधन के नेता साथ

     

     

    AK-47 हमला अदालत फैसला अपराध समाचार अभिषेक सिंह आरोपी विधायक कांग्रेस नेता हत्या कोर्ट सुनवाई झरिया विधायक झारखंड झारखंड कोर्ट केस झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड पुलिस झारखंड राजनीति झारखंड समाचार डिप्टी मेयर नीरज सिंह धनबाद धनबाद हत्याकांड नीरज सिंह हत्याकांड न्याय प्रक्रिया न्यायिक सुनवाई रांची रिम्स राजनीतिक हत्या विशेष अदालत संजीव सिंह हाई प्रोफाइल मर्डर केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू, इंडिया गठबंधन के नेता साथ
    Next Article डायबिटीज नियंत्रण में मैग्नीशियम की अहम भूमिका, जानें इसे डाइट में कैसे शामिल करें

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.