Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»NCST की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा अधिकारियों से नाराज़, फ्लाईओवर विवाद पर सुनवाई टली
    झारखंड

    NCST की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा अधिकारियों से नाराज़, फ्लाईओवर विवाद पर सुनवाई टली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NCST
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/New Delhi : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने झारखंड के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर के रैंप विवाद से जुड़ी सुनवाई के लिए आयोग की ओर से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह को 30 मई को आयोग के दिल्ली कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था। लेकिन कोई भी अधिकारी आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ।

    पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने 28 मई को आयोग के सचिव को ई-मेल कर पूर्व निर्धारित सरकारी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। उन्होंने बताया कि 29-30 मई को 16वें वित्त आयोग के पदाधिकारियों का राज्य दौरा है, जिसमें उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही 2 जून को एसडीजी पर कार्यशाला और जून के पहले सप्ताह में झारखंड हाई कोर्ट की बैठकें प्रस्तावित हैं। इसलिए उन्होंने आयोग से 10 जून के बाद की नई तिथि तय करने का अनुरोध किया।

    डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है और झारखंड के अधिकारी इसकी गरिमा को समझें। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से जुड़े 1300 से ज्यादा मामले आयोग के पास लंबित हैं, जो दर्शाता है कि राज्य में अधिकारियों द्वारा आदिवासी मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

    गौरतलब है कि पूर्व में आयोग ने 13 मई को मामले पर बैठक तय की थी, लेकिन एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने इसे रद्द कर दिया। इसके बाद आयोग ने मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आदिवासी बुद्धिजीवियों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। अब आयोग की टीम 3 जून को सुबह 10 बजे सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेगी। इसके बाद मुख्य सचिव और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। अधिकारियों को निरीक्षण के समय उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : अवैध बालू तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    administrative negligence Commission Displeasure Commission Summon Constitutional Body Delhi meeting Deputy Commissioner Manjunath Bhajantree Dr. Asha Lakra Jharkhand news Jharkhand Officials National Commission for Scheduled Tribes NCST NCST Hearing Ramp Dispute Ranchi Municipal Corporation Road Construction Department Sandeep Singh Sirmatoli-Mekan Flyover Sunil Kumar tribal issues Tribal Rights आदिवासी अधिकार. आदिवासी मुद्दा आयोग नाराजगी आयोग समन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एनसीएसटी एनसीएसटी सुनवाई झारखंड अधिकारी झारखंड समाचार डॉ आशा लकड़ा दिल्ली बैठक पथ निर्माण विभाग प्रशासनिक लापरवाही रांची नगर निगम राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग रैंप विवाद संदीप सिंह संवैधानिक संस्था सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर सुनील कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICSI ने लोकल लैंड लॉ पर किया सेमिनार, झारखंड के भूमि कानूनों के बारे में जागरुक करना मकसद
    Next Article IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह शराब घोटाला मामले में सस्पेंड

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.