Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एनसीएससी ने शुरू किया छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम
    देश

    एनसीएससी ने शुरू किया छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एनसीएससी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने देश भर के कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक न्याय के विषय में जागरूक करना और उन्हें सक्रिय भागीदार बनाना है।

    इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को संवैधानिक संस्थान के काम-काज से करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही, उन्हें अनुसूचित जातियों से जुड़ी नीतियों, कानूनी प्रावधानों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को समझने का अवसर मिलेगा।

    एनसीएससी संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत स्थापित एक संस्था है, जो देश में अनुसूचित जातियों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करती है।यह इंटर्नशिप सभी विषयों के छात्रों के लिए खुली है। इसमें उन्हें अनुसंधान, रिपोर्ट तैयार करना, क्षेत्रीय कार्य करना, जागरूकता अभियान चलाना और प्रशासनिक सहायता देना होगा। साथ ही, उन्हें सोशल मीडिया, पैम्फलेट और अन्य सूचना सामग्री बनाने का भी मौका मिलेगा।

    इंटर्नशिप की अवधि 4 से 12 सप्ताह तक हो सकती है, और इसे आयोग की जरूरत के हिसाब से तय किया जाएगा। पूरी अवधि पूरी करने वाले ही प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे।

    इंटर्नशिप के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा। चयनित इंटर्न को दिल्ली या भारत के 12 विभिन्न राज्य कार्यालयों में से किसी एक जगह पर तैनात किया जाएगा। इंटर्नशिप खत्म होने पर, इंटर्न को अपने किए गए कार्य की रिपोर्ट और प्रस्तुति आयोग को देनी होगी। उनके काम की गुणवत्ता और अनुशासन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

    इंटर्नशिप के बारे में एक अभिभावक तपन दास का कहना है कि यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए बेहतरीन मौका है जो भविष्य में सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। यह इंटर्नशिप उन्हें आवश्यक अनुभव और ज्ञान प्रदान करेगी।

    Also Read : BPSC TRE 4 : सीएम आवास घेरने निकले शिक्षक अभ्यर्थी, सड़क पर कर रहे जोरदार प्रदर्शन

    अनुसंधान अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति अधिकार इंटर्नशिप इंटर्नशिप आवेदन एनसीएससी कल्याण कार्यक्रम कॉलेज छात्र छात्र अवसर छात्र इंटर्नशिप छात्र प्रशिक्षण नीतिगत अध्ययन भारत सरकार युवा भागीदारी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग विश्वविद्यालय छात्र संवैधानिक निकाय सामाजिक जागरूकता सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी : CM हेमंत सोरेन
    Next Article बाल सुधार गृह में बाल कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.