Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सारंडा के जंगलों में घिरते नक्सली, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा मुठभेड़ !
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा के जंगलों में घिरते नक्सली, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा मुठभेड़ !

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : चाईबासा का सारंडा इलाका नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है. संगठन के शीर्ष नेताओं का ठिकाना सारंडा के विभिन्न इलाकों में बना हुआ है. लेकिन, जैसे-जैसे सुरक्षाबलों की टुकड़ियां जंगल को चारों तरफ से घेरते जा रही है. ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में बड़ा मुठभेड़ हो सकता है. सुरक्षाबलों की टुकड़ियों को दिन पर दिन सफलता मिल रही है. मिसिर बेसरा से लेकर कई नक्सलियों के बंकर को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है. जंगल में बने और बंकरों की तलाश भी जारी है. सुरक्षाबलों से खुद को घिरता देख नक्सली अंदर जंगल में प्रवेश करते जा रहे है. लेकिन, सुरक्षाबल भी अपने मंसूबे को कमजोर न करते हुए आगे बढ़ते ही जा रहे हैं. सुरक्षाबलों की टुकड़ियां अलग-अलग दिशा से जंगल को घेरने में जुटी है.

    बंकर और लैंड माइंस नष्ट किए बिना सारंडा फतह मुश्किल

    झारखंड में कोल्हान को छोड़कर नक्सलियों के लगभग सभी सुरक्षित ठिकानों को सुरक्षाबलों ने तबाह कर दिया है, लेकिन सारंडा अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है. सारंडा में नक्सली पुलिस को गहरे घाव भी दे रहे हैं. पिछले एक माह के दौरान सारंडा में दो जवान शहीद हो चुके हैं और 6 से अधिक घायल होने के कारण अस्पताल में इलाजरत हैं. हालांकि सारंडा को लेकर पूर्व में कई तरह के दावे किए गए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जब तक जंगली इलाकों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए बंकरों और जमीन के नीचे लगाए गए आईईडी के चक्रव्यूह को पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर दिया जाता, तब तक सुरक्षा बलों के लिए सारंडा पर कब्जा करना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है. सारंडा के घनघोर जंगलों में जब भी सुरक्षा बल आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. यह भी सच है कि इस दौरान 100 से अधिक बंकर, नक्सली ठिकाने और आईईडी नष्ट किए गए हैं.

    60 से अधिक नक्सलियों की संख्या, अधिकांश इनामी

    दरअसल, कोल्हान में शीर्ष नक्सली नेताओं ने पनाह ले रखा है. बूढ़ा पहाड़ के बाद कोल्हान ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जिसे नक्सलियों ने अपना मुख्यालय के रूप में स्थापित किया था. मुख्यालय होने के कारण यहां एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेताओं का भी बसेरा है. जानकारी के अनुसार, सारंडा में एक करोड़ रुपये का इनामी मिसिर बेसरा, अनमोल दा, टेक विश्वनाथ उर्फ संतोष, मोछू, चमन, कंडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया और अश्विन जैसे खतरनाक नक्सली कमांडर मौजूद हैं. इनके पास 60 से अधिक लड़ाके हैं, जो गुरिल्ला वॉर में माहिर हैं.

    ये इलाके हैं बेहद खतरनाक

    चाईबासा के जराइकेला, रेंगरा, टोंटो, सोनुवा, जेटेया, गुदरी और टुम्बाहाता ऐसे इलाके हैं, जहां के जंगलों में कदम-कदम पर नक्सलियों ने जमीन के नीचे मौत का सामान बिछा रखा है. इन वन क्षेत्रों में विस्फोटों के कारण पिछले डेढ़ साल में 22 ग्रामीणों की जान जा चुकी है. स्थिति यह है कि बाइक से भी जंगल में अभियान पर निकले जवान आईईडी बमों का शिकार हो रहे हैं.

    इसे भी पढ़ें : SDO संजय कुमार ने दो DJ वाहन को किया जब्त

    a big encounter may take place in the coming days! Naxalites surrounded in the forests of Saranda आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा मुठभेड़ ! सारंडा के जंगलों में घिरते नक्सली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या, ला’श घर के बाहर फेंका
    Next Article घरेलू विवाद में गंडासे से कर दी पत्नी की निर्मम ह’त्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.