Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह में एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
    गिरिडीह

    गिरिडीह में एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: गिरिडीह जिले के पिरटांड थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रामेश्वर राय उर्फ रमी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण राय अपने गांव लेढवा में मौजूद है. इसके बाद गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त टीम का गठन किया. डूमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, गिरिडीह हेडक्वार्टर डीएसपी-2 कौसर अली, डूमरी थाना प्रभारी, पिरटांड थाना प्रभारी और पुलिस सशस्त्र बल की टीम ने लक्ष्मण राय के गांव में घेराबंदी की. घेराबंदी देखकर नक्सली भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसने नक्सलियों के साथ 9 बड़े मामलों में शामिल होने की बात कबूल की. लक्ष्मण राय की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए लकड़ी और लोहे से बने 12 बोर के दो राइफल, 303 बोर का एक राइफल, 7.62 बोर के 1418 जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की राइफल की गोली और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है.

    इस पूरे मामले की जानकारी गिरिडीह पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि लक्ष्मण राय लंबे समय से नक्सलियों के साथ सक्रिय था और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा. इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने सावधानीपूर्वक घेराबंदी की और बिना किसी नुकसान के लक्ष्मण राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरिडीह पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

     

     

    12 बोर के दो राइफल 303 बोर का एक राइफल इनामी नक्सली एक लाख रुपये गांव गिरफ्तार गिरिडीह पिरटांड थाना क्षेत्र पुलिस रामेश्वर राय उर्फ रमी लक्ष्मण राय उर्फ संयुक्त कार्रवाई सशस्त्र सीआरपीएफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के हजारीबाग आगमन को लेकर जनता उत्साहित, राज्य के विकास और भविष्य के लिए इस यात्रा का है विशेष महत्त्व- मनीष जायसवाल
    Next Article हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया दो दिवसीय जितिया मेले का उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार में जंगली हाथियों का हमला, एक युवक की मौ’त

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025
    झारखंड

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025
    Latest Posts

    लातेहार में जंगली हाथियों का हमला, एक युवक की मौ’त

    August 1, 2025

    निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    August 1, 2025

    बिग बॉस 19 का टीज़र जारी, इस दिन से शुरू होगा नया सीजन, ‘घरवालों की सरकार’ बनेगी खास थीम

    August 1, 2025

    महिलाओं में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण… जानें

    August 1, 2025

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय, होंगे कई फायदे

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.